भारत में बाल विवाह से जुड़े चौंकाने वाले तथ्य

नई दिल्ली। बालिका वधु जैसे सीरियल बने और न जाने कितनी फिल्में, यह बताने के लिये कि बाल विवाह एक अभ‍िशाप है समाज के लिये, लेकिन फिर भी यह प्रथा देश से पूरी तरह अब भी खत्म नहीं हो पायी है। तमाम कानूनों के बाद भी भारत में बाल विवाह अनव्रत जारी है।

पढ़ें- 36 साल के आदमी ने रचाई 6 साल की बच्ची से शादी

Stop Child Marriage

खैर बाल विवाह से जुड़ी कई बातें हैं, जो वाकई में चौंकाने वाली हैं, हम आज उन्हीं की बात करेंगे। यानी हम आपके सामने जो तथ्य रखेंगे, उन्हें पढ़कर शायद आप चौंक जायें। ये तथ्य वेबसाइट इंडिया स्पेंड की एक रिपोर्ट से लिये गये हैं, जो भारत की जनगणना के आधार पर लिखी गई है।

सबसे पहले जानिए क्या है बाल विवाह निरोधक कानून

देश के बाल विवाह निरोधक कानून के अनुसार भारत में 18 साल से कम उम्र की लड़की और 21 साल से कम उम्र के लड़के की शादी नहीं हो सकती है। मुस्ल‍िम पर्सनल लॉ के अनुसार अगर मुसलमान लड़की 15 साल पूरे कर चुकी है या यौवन में कदम रख चुकी है तो वह शादी कर सकती है।

पढ़ें- 25 के थे लालू यादव 14 की राबड़ी देवी जब हुई उनकी शादी

बाल विवाह से जुड़े चौंकाने वाले तथ्य-

  • वर्तमान में भारत में 1.2 करोड़ बच्चों की शादी 10 साल या उससे कम उम्र में हो गई है।
  • कुल बाल विवाहित बच्चों में 84% हिंदू हैं और 11% मुसलमान।
  • जितनी जम्मू-कश्मीर की जनसंख्या है, भारत में उतने बच्चों का बाल विवाह हुआ है।
  • 78.4 लाख लड़कियों की शादी 10 साल से कम उम्र में कर दी गई।
  • भारत की 10 बालिका वधुओं में से 8 अनपढ़ होती हैं।
  • जिन हिंदू लड़कियों की कम उम्र में शादी हुई उनमें 72% ग्रामीण इलाकों की हैं।
  • जिन मुसलमान लड़कियों की कम उम्र में शादी हुई उनमें 58.5% ग्रामीण इलाकों की हैं।
  • 12 साल से कम उम्र की अनपढ़ बच्च‍ियों में टीनएज प्रेगनेंसी की प्रबलता 9 गुना ज्यादा होती है।
Stop Child Marriage
  • 2011 में 10.2 लाख लड़कियों की शादी 18 से कम उम्र में हुई।
  • 2001 में 11.9 लाख लड़कियों की शादी 18 से कम उम्र में हुई थी।
  • 54 लाख शादीशुदा बच्चे अनपढ़ हैं, जिनमें से 80% लड़कियां हैं।
  • 2011 में 12.5 लाख लड़कों की शादी 21 से कम उम्र में हुई।
  • 2001 में 12 लाख लड़कों की शादी 21 साल से कम उम्र में हुई थी।

लड़कियों की शादी की औसत उम्र अलग-अलग धर्मों में

  • जैन महिलाओं की शादी 20.8 वर्ष में होती है।
  • ईसाई महिलाओं की शादी 20.6 वर्ष में होती है।
  • सिख महिलाओं की शादी 19.9 वर्ष में होती है।
  • हिंदू महिलाओं की शादी 16.7 वर्ष की उम्र में होती है।
  • मुसलमान महिला की शादी की औसत उम्र 16.7 वर्ष है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+