शर्मनाक: बैंगलोर में तंजानिया की छात्रा से की बदसलूकी, पीटाई के बाद कराया न्यूड परेड
बैंगलोर। इंडिया का सिलकॉन वैली कहे जाने वाले आईटी सिटी बैंगलोर में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। यहां एक अफ्रीकन स्टूडेंट के साथ बदतमीजी की गई और फिर उसके साथ मारपीट कर उसके कपड़े उतरवा दिए गये। 21 वर्षीय स्टूडेंट तंजानिया से आई थी। इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जहां इस मुद्दे पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री से बात की है। वहीं आरोप यह भी है कि घटना पुलिस के सामने हुई और वो मूक दर्शक की तरह देखती रही। दूसरी तरफ शहर के पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि ये रोड रेज का मामला है और पुलिस किसी को बख्शेगी नहीं। जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार देर रात की है।बैंगलोर के हेसारघट्टा रोड पर एक कार ने 35 साल की महिला को टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से महिला की मौत हो गई। कार में सूडान के कुछ छात्र बैठे थे जिन्हें भीड़ ने घेर लिया। गुस्साई भीड़ ने पहले सुडानी छात्रों की पीटाई की फिर उनके कार को आग के हवाले कर दिया। इसी वक्त तंजानिया की यह छात्रा वहां से अपनी कार में अपने दोस्तों के साथ गुजर रही थी। भीड़ ने इन्हें भी सूडान के छात्रों के साथ का ही समझा और घेर लिया। तस्वीरें: पत्नी पर था शक, बिकनी में घुमाया, टांगा 'बदन बिकाऊ है' का बोर्ड
भीड़ ने इस छात्रा और उसके दोस्तों को कार से उतारा और इनकी गाड़ी को भी जला दिया। पीडि़ता छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसके कपड़े उतार लिए गए और उसी हालत में उससे परेड करवाई गई। वहीं लोगों का कहना है कि सभी छात्र नशे में थे लेकिन पुलिस ने कहा है कि यह रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। रिसोर्ट में हो रहा था न्यूड डांस पार्टी, सीडी और फोटो से फैली सनसनी
अब अफ्रीकी छात्रों के हितों की रक्षा के लिए अपनी पहचान बनाने वाले बोस्को कावीसी का आरोप है कि एक स्थानीय इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाली अफ्रीका मूल की छात्राओं के साथ उग्र भीड़ ने बदतमीजी की। इस मामले मे पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 323, 324, 506, 509 के साथ-साथ 354 यानी महिलाओं के साथ शारीरिक तौर पर छेड़खानी का मामला दर्ज किया है। रेस्त्रां जहां निर्वस्त्र लड़कियों के ऊपर परोसते हैं स्नैक्स













Click it and Unblock the Notifications