तौलिए के पीछे से नंगेपन का खेल खेलने वाला हेड कांस्‍टेबल गिरफ्तार

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। दिल्‍ली पुलिस का एक हेड कांस्‍टेबिल तौलिए के पीछे से नंगेपन का खेल खेलता था। उसने अश्‍लीलता और गुंडागर्दी की सीमा इस कदर पार कर दी थी कि वो रोजना सुबह नियमित रूप से अपने पड़ोसी के दरवाजे पर पेशाब करता था। इतना ही नहीं, उसके बाद वो पूरे मोहल्‍ले के सामने तौलिया पहनकर घूमता था। घूमना तक तो ठीक मगर जैसे कोई वहां से गुजरता था वो तौलिया उतार देता और डांस करने लगता था। पड़ोसियों ने इस संबंध में पुलिस से कई बार शिकायत की थी मगर पुलिस ने अपने इस 'सांवरिया' साथी के अश्‍लीलता पर आंखे मूंद लेती थी। जब ये खबर मीडिया में आई तो पुलिस भी सक्रिय हो गई और फौरन उस कांस्‍टेबिल को सस्‍पेंड कर गिरफ्तार कर लिया गया।

दिल्‍ली पुलिस के इस सांवरिया यानी कि हेड कांस्‍टेबिल का नाम जयदेव सिंह मलिक है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पिछले दो महीनों से ये कांस्‍टेबिल रोजना बिना किसी रोकथाम के नंगेपन का खेल खेल रहा था। सूरज निकलते ही वो अपने घर से बाहर निकलता और सबसे पहले पड़ोसी के दरवाजे पर पेशाब करता। इसके बाद जो वो करता था उसे देखकर पूरा मोहल्‍ला शर्म से पानी-पानी हो जाता था। दिल्‍ली पुलिस का ये सावरिया साफ-सफाई के बहाने एक तौलिया लपेटे घंटो तक अपने घर के बाहर मंडराता था। इस दौरान वहां से आने जाने वाले लोगों को देखकर तौलिया उतार देता था।

Shameless Act: Delhi Police constable goes naked in public everyday.

घटना उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दुर्गापुरी इलाके की है। यहां जयदेव अपने परिवार के साथ रहता है। उसका भाई जगदेव और बेटा सुरजभान भी दिल्‍ली पुलिस में कांस्‍टेबिल हैं। जयदेव के ठीक पड़ोस मे उसके ही रिश्‍तेदार सत्‍यदेव सिंह परिवार के साथ रहते हैं। सत्‍यदेव सेवानिवृत्‍त पुलिसकर्मी हैं। सत्‍यदेव का बेटा और दामाद भी पुलिस में हैं। सत्यदेव सिंह के परिवार का आरोप है कि जयदेव सुबह के वक्त घर के बाहर अक्सर सिर्फ तौलिया लपेटकर आ जाता था। वह उनकी महिलाओं और बच्चों को सामने देखते ही तौलिया खोलकर खुद को नग्न दिखाकर अश्लील कमेंट करता था। जयदेव की बेशर्मी से ऊब कर सत्‍यदेव की घर वालों ने सीसीटीवी कैमरे में इनकी तस्वीरें कैद कर ली।

उसके बाद मीडिया के सहयोग से पुलिस में शिकायत दर्ज कराया गया। पुलिस ने अपने इस कांस्टेबल के खिलाफ पहले तो हल्की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया लेकिन बाद में दवाब बढ़ने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ गंभीर धाराओं के अलावा नए कानून पॉस्को ( प्रिवेंशन ऑफ चाइल्ड फ्राम सेक्सुअल ऑफेंसेज) के तहत भी मामला दर्ज कर लिया। वैसे दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल जयदेव सिंह मलिक की हरकतों को देख कर रणबीर कपूर की फिल्म सांवरिया के टाइटल ट्रैक की याद भी आ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+