15 साल से कम उम्र में एबॉर्शन करवाने वाली लड़कियों में 65 प्रतिशत इजाफा

मुंबई। एक चौंकाने वाली खबर मुंबई से है..यहां 15 साल के नीचे की लड़कियों के गर्भपात के मामलों में चौंकाने वाला इजाफा हुआ है। आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक साल 2014-15 में मुंबई में नाबालिग लड़कियों द्वारा गर्भपात करवाए गये मामलों मे एक-दो नहीं बल्कि 67 प्रतिशत वृद्धि हुई है। यह आंकड़ा जितना चौंकाने वाला है उससे कहीं ज्यादा चिंताजनक है।

टाइम्सऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक साल 2014-15 में मुबंई में 31,000 महिलाओं ने गर्भपात करवाया था, जिनमें 1,600 गर्भपात ऐसी लड़कियों के थे जिनकी उम्र 15 से 19 साल के बीच में थी।

इस चौंकाने वाली खबर में और भी कई हैरान कर देने वाले वाली बातें हैं...

*कम उम्र वाले अधिकांश गर्भपात मुंबई अंधेरी ईस्ट और वेस्ट में हुए हैं। बीएमसी के हिसाब से इन इलाकों में साल 2014-15 में 6000 नाबालिगों के एबार्शन हुए हैं।
* इन आंकड़ों को देखने के बाद हेल्थ एक्सपर्ट ने चिंता जताते हुए कहा कि यह देश और समाज के लिए अच्छी बात नहीं है।
*इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए अब स्वास्थ्य सलाहकारों का कहना है कि स्कूल में सेक्स-शिक्षा देना जरूरी हो गया है।
* स्वास्थ्य सलाहकारों ने बढ़ते गर्भपातों के पीछे नाबालिग लड़कियों के बढ़ते यौन शोषण और कम उम्र में शादी करने की पुरानी परंपरा को कारण बताया है।
* स्त्री रोग विशेषज्ञ सुचित्रा पंडित ने कहा कि नाबालिग लड़कियों के गर्भ ठहरने के कारणों में सेक्स के प्रति जिज्ञासा-उत्सुकता और अधकचरे ज्ञान से लेकर उनका यौन शोषण जैसी बातें आती हैं।
* साल 2013-14 के आंकड़ों में 30,000 में से 23,000 लड़कियां ऐसी थीं जो कि गर्भनिरोधकों के इस्तेमाल के बाद गर्भवती हुई थीं लेकिन साल 2014-15 कें आंकड़ों में वो लड़कियां ज्यादा गर्भधारण और गर्भपात की शिकार हुईं जिन्हें गर्भ क्या होता है.. वो भी नहीं पता।
* इन आंकड़ों में 10 प्रतिशत ऐसी लड़कियां हैं जो कि रेप की शिकार होने के बाद गर्भवती हुईं।
* समाज सेवी नयरीन दारूवाला ने कहा, 'टीनएजर्स' में शारीरिक संबंधों को लेकर काफी उत्सुकता रहती है लेकिन उनकी इस उत्सुकता को कोई समझता नहीं है औऱ वो भटक रहे हैं, इसे रोकने के लिए सबसे जरूरी है कि हम अपने घर के बच्चों से इस विषय पर खुल कर बातें करे, अब वक्त आ गया है कि हम शर्म छोड़कर आगे बढ़े वरना स्थिति बद से बदतर हो जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+