अमेरिका में भारतीय नागरिक की हत्या पर बोलीं सुषमा स्वराज- मैं हैरान हूं, पीड़ित परिवार को देंगे मदद
51 वर्षीय एडम परिंटन नाम के व्यक्ति ने बार के अंदर कई राउंड फायरिंग की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एडम अमेरिकी नेवी से रिटायर है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अमेरिका के कानसास में भारतीय इंजीनियर की हत्या की निंदा की है। उन्होंने घटना पर हैरानी जताते हुए कहा कि उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं। विदेश मंत्री ने कहा, 'मैं कानसास में हुई गोलीबारी की घटना से हैरान हूं। इसमें श्रीनिवास कुचिभोटला की मौत हुई है।'

घटनास्थल पर पहुंचे भारतीय अधिकारी
हैदराबाद के रहने वाले 32 वर्षीय श्रीनिवासन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य भारतीय आलोक मदसानी गंभीर रूप से घायल है। घटना के दौरान हमलावर को रोकने के लिए आगे आया इयान ग्रिलोट नाम का शख्स भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय वाणिज्यदूतावास के जनरल आरडी जोशी और वीसी एच. सिंह घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। READ ALSO: अमेरिका के कानसास में भारतीय इंजीनियर की गोली मारकर हत्या
घायल को अस्पताल से मिली छुट्टी
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस मामले में पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का वादा किया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा, 'हैदराबाद में रहने वाले श्रीनिवासन के भाई और उसके पिता से मेरी बातचीत हुई है। मैंने संवेदनाएं व्यक्त की हैं। हम उनकी हर तरह से मदद करेंगे।' पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है और मामले की जांच की जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विदेश मंत्री ने भारतीय एंबेसडर नवतेज सरना से बात की, जिन्होंने दो भारतीयों के संबंध में उन्हें जानकारी दी थी। अधिकारियों ने बताया है कि घायल आलोक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। READ ALSO: ड्रग्स की लत में बना हैवान, 7 साल के बच्चे को टुकड़ों में काटा, नोचकर खाए कई अंग
चिल्लाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं
बताया जा रहा है कि 51 वर्षीय एडम परिंटन नाम के व्यक्ति ने बार के अंदर कई राउंड फायरिंग की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एडम अमेरिकी नेवी से रिटायर है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गोलीबारी के दौरान आरोपी जोर-जोर से चिल्ला रहा था। उसने कहा- 'मेरे देश से बाहर जाओ' और फिर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।












Click it and Unblock the Notifications