अमेरिका: भारतीय इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, मारने वाले ने कहा..मेरे देश से बाहर निकलो
अमेरिका के एक 'बार' में भारतीय इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना अमेरिका के कानसास शहर की है।
वाशिंगटन। एक बड़ी खबर अमेरिका से आ रही है, जहां के कानसास में एक भारतीय इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोली मारने वाला व्यक्ति जोर-जोर से चिल्ला कर कह रहा था- 'मेरे देश से बाहर निकलो'।

आपको बता दें कि 51 वर्षीय एडम परिंटन नाम के व्यक्ति ने बार के अंदर कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग में दो अन्य लोग घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एडम अमेरिकी नेवी से रिटायर है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जिसकी हत्या हुई है, उसका नाम श्रीनिवास था
मरने वाले भारतीय इंजीनियर का नाम श्रीनिवास कुचिभोतला (32) है और घायल इंजीनियर का नाम आलोक मदासनी है। मृतक कुचिभोतला मूल रूप से हैदराबाद के रहने वाले हैं और अमेरिका स्थित एक कंपनी में एविएशन इंजीनियर थे।

जवाहर लाल नेहरू टेक्निकल यूनिवर्सिटी
उन्होंने साल 2005 में जवाहर लाल नेहरू टेक्निकल यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजिनयरिंग में डिग्री ली थी जबकि उन्होंने अपनी मास्टर डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सस अल पासो से हासिल की थी। कुचिभोतला ने वर्तमान कंपनी में जॉइन करने से पहले भी कई अन्य अमेरिकी कंपनियों में काम किया था।
'मध्य एशियाई' समझ कर मारा
घटना शाम लगभग 7:15 बजे के आसपास की है। हालांकि ऐसा भी कहा जा रहा है कि प्यूरिंटन ने दोनों को 'मध्य एशियाई' समझ कर मारा है।












Click it and Unblock the Notifications