कर्नाटक की शोभा करंजले भी बनी केंद्र में मंत्री, संघ से आने वाली नेता को कैसे मिली कैबिनेट में जगह
नई दिल्ली, 7 जुलाई: केंद्रीय कैबिनेट का बुधवार शाम को विस्तार किया गया है। पीएम मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में 43 नए सदस्यों को शामिल किया है। इनमें कई नाम ऐसे हैं, जिनके मंत्री बनने का पहले से किसी को अंदाजा नहीं था। ऐसा ही नाम शोभा करंजले का भी है। शोभा को राज्यमंत्री बनाया गया है। कर्नाटक के मालनड से बीजेपी सांसद शोभा वहां वोक्कालिगा समुदाय की प्रभावशाली नेता मानी जाती है।

शोभा करंजले के मोदी कैबिनेट में शामिल होने के पीछे उनके संघ से जुड़े होने और साथ ही येदियुरप्पा के करीबी होने का भी फायदा मिलने की बात कही जा रही है। शोभा करंजले कम उम्र में ही आरआरएस से जुड़ गई थीं। 54 साल की शोभा करंजले को पहली बार भाजपा ने एमएलसी बनाया था। इसके बाद वो विधायक बनीं और कर्नाटक में मंत्री भी रहीं। शोभा करंदलाजे 2014 में पहली बार सांसद बनीं और 2019 में दोबारा लोकसभा चुनाव जीतीं। अब उनको मंत्री बनाया गया है।
43 नए मंत्रियों में से 15 ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। वहीं 28 को राज्यमंत्री बनाया गया है। कैबिनेट मंत्री बनने वालों में नारायण तातु राणे, सर्बानंद सोनोवाल, डॉ वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य एम सिंधिया, रामचंद्र प्रसाद सिंह, अश्विनी वैष्णव, पशुपति कुमार पारस, किरेन रिजिजू, राज कुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रूपला, जी. किशन रेड्डी और अनुराग सिंह ठाकुर हैं।
इन 28 नेताओं ने ली राज्यमंत्री की शपथ
जिन 28 नेताओं को राज्यमंत्री बनाया गया है। उनके नाम हैं- पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, सत्य पाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, शोभा करंदलाजे, भानु प्रताप सिंह वर्मा, दर्शन विक्रम जरदोशी, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, ए. नारायणस्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, अजय कुमार, चौहान देवुसिंह, भगवंत खुबा, कपिल मोरेश्वर पाटिल, प्रतिमा भौमिकी, सुभाष सरकार, भागवत किशनराव कराडी, राजकुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार, बिश्वेश्वर टुडु, शांतनु ठाकुर डॉ. मुंजापारा महेंद्र, जॉन बारला, एल मुरुगन और निसिथ प्रमाणिक।
इन 12 मंत्रियों के हुए हैं इस्तीफे
12 मंत्रियों ने आज इस्तीफा दिया है। इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद और पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के अलावा स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल, डीवी सदानंद गौड़ा, थावरचंद गहलोत, संतोष कुमार गंगवार, बाबुल सुप्रियो, धोत्रे संजय शामराव, रतन लाल कटारिया, प्रताप चंद्र सारंगी और देबाश्री चौधरी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications