गोपालकृष्ण गांधी के याकूब मेमन कनेक्शन पर शिवसेना ने उठाए सवाल
शिवसेना ने यूपीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी के खिलाफ उठाया सवाल, जिसने याकूब मेमन की फांसी का विरोध किया, वह उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार कैसे हो सकता है
नई दिल्ली। देश के अगले उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए यूपीए ने गोपालकृष्ण गांधी को अपना उम्मीदवार बनाया है। लेकिन गोपालकृष्ण गांधी के उम्मीदवारी पर शिवसेना ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। शिवसेना ने यूपीए पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस व्यक्ति ने देश पर हमला करने वाले याकूब मेमन की फांसी का विरोध किया था और देश की भावना के खिलाफ काम किया था, यूपीए आखिर कैसे ऐसे व्यक्ति को देश के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर आगे कर सकती है।

गोपालकृष्ण को किसी भी संवैधानिक पद पर नहीं होना चाहिए
आपको बता दें कि शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्वीट करके कांग्रेस के सामने सवाल रखा कि क्या आप गोपालकृष्ण गांधी को उपराष्ट्रपति बनाना चाहते हैं, जिसने 93 में मुंबई धमाके की साजिश रची, जय हिंद। इस ट्वीट के बाद संजय राउत ने कहा कि जिस वक्त देश याकूब मेमन के लिए फांसी चाहता था, उस वक्त गोपालकृष्ण गांधी देश की भावना के खिलाफ काम कर रहे थे, ऐसे में इस तरह की सोच रखने वाले व्यक्ति को किसी भी तरह के संवैधानिक पद पर नहीं होना चाहिए।
याकूब की फांसी को माफ करने के लिए लिखा था पत्र
मुंबई धमाके के मुख्य आरोपी याकूब मेमन को फांसी की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उन्हें फांसी की सजा दी गई थी। लेकिन याकूब की फांसी से पहले उसके समर्थन में कई जगहों पर आवाज उठी थी। मेमन ने खुद अपनी फांसी को माफ कराने के लिए कोर्ट में जिरह की थी। यही नहीं गोपालकृष्ण गांधी ने खुद राष्ट्रपति को उस वक्त पत्र लिखकर याकूब को दी जाने वाली फांसी को रद्द करने की अपील की थी।
इसे भी पढ़ें- राष्ट्रपति चुनाव में यूपी का तानाबाना, जानिए कौन किसके साथ
क्या दलील दी थी गांधी ने
गोपालकृष्ण गांधी ने राष्ट्रपति को लिखे अपने पत्र में कहा था कि याकूब ने भारत की न्याय व्यवस्था के सामने खुद को सौंपा और उसने कानून को अपना सहयोग भी दिया था, लिहाजा उसे फांसी नहीं दी जानी चाहिए। याकूब को फांसी नहीं दिए जाने के लिए गोपालकृष्ण गांधी ने अब्दुल कलाम का जिक्र करते हुए कहा था कि वह हमेशा से फांसी के खिलाफ थे। यही नहीं गोपालकृष्ण ने राष्ट्रपति को लिखे अपने पत्र में कहा था कि वह इस पत्र को सार्वजनिक कर देंगे।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications