NEET Supreme Court Judgement: कोर्ट के ऊपर कोई दबाव है? संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उठाया सवाल
NEET-UG 2024 News: नीट यूजी-2024 पेपर लीक प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ चुका है। अदालत ने कहा है कि दोबारा नीट-यूजी परीक्षा नहीं होगी। इधर कोर्ट के निर्णय से विपक्षी दल असंतुष्ट नजर आ रहे हैं। एनडीए के विरोधी दलों के कई नेताओ ने इस फैसले पर गहरा असंतोष व्यक्त किया है। इन दलों में उद्धव ठाकरे गुट वाली शिवसेना भी शामिल है।
कोर्ट के निर्णय पर शिवसेना सांसद (यूबीटी) संजय राउतने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को पता होना चाहिए कि देश में क्या चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट उम्मीद की आखिरी किरण थी। अगर वह किरण भी हमें कोई दिशा नहीं दिखा रही है, तो हम कहां जाएंगे?' उन्होंने सवाल उठाया कि कोर्ट के ऊपर क्या किसी प्रकार कोई दबाव है?

ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट में नीट यूजी विवाद को लेकर 40 याचिकाओं पर सुनवाई समाप्त हो चुकी है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने नीट- यूजी 2024 परीक्षा रद्द करने से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि उसे एहसास है कि मौजूदा वर्ष के लिए नए सिरे से NEET-UG का निर्देश देना गंभीर परिणामों से भरा साबित होगा। इसका असर इस परीक्षा में शामिल होने वाले 24 लाख से अधिक छात्रों पर पड़ेगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम छात्रों को लटकाए नहीं रख सकते. इसलिए हमें सुनवाई आज ही खत्म करनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications