कंगना के दफ्तर पर चला बुल्डोजर तो शिवसेना ने सामना में लिखा- उखाड़ दिया
कंगना के दफ्तर पर चला बुल्डोजर, शिवसेना ने सामना में लिखा-उखाड़ दिया
नई दिल्ली। अभिनेत्री कंगना रनौत और महाराष्ट्र की सत्ताधारी शिवसेना के बीच इन दिनों टकराव देखने को मिल रहा है। बुधवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने कंगना रनौत के बांद्रा स्थित दफ्टर के एक हिस्से को अवैध बताते हुए गिरा दिया था। जिसके बाद गुरुवार को शिवसेना के मुखपत्र सामना ने फ्रंट पेज पर इस खबर को दिया है, जिसकी हेडलाइन है- 'उखाड़ दिया'।

कंगना ने कहा था जो उखाड़ना हो उखाड़ लो
कंगना और शिवसेना के बीच कई दिनों से तूतू मैंमैं देखने को मिल रही है। हाल ही में कंगना ने एक ट्वीट में कहा था कि वो मुंबई आ रही हैं, जिसे जो उखाड़ना हो उखाड़ ले। बीएमसी की कार्रवाई के बाद सामना की इस हेडलाइन को इसी से जोड़ा जा रहा है। बता दें कि बीएमसी के कर्मचारियों की कार्रवाई को रुकवाने कंगना हाईकोर्ट पहुंची थीं और कोर्ट ने बीएमसी की कार्रवाई पर रोक भी लगा दी है।
Recommended Video

सामना में लगातार कंगना पर निशाना
शिवसेना के मुखपत्र सामना में एक दिन पहले भी कंगना रनौत और शिवसेना पर आक्रामक एक टीवी एंकर को निशाना बनाया गया था। सामना में बुधवार को कहा गया था कि राजनीतिक एजेंडे को सामने लाने के लिए देशद्रोही पत्रकार और सुपारीबाज कलाकारों के राजद्रोह का समर्थन करना भी हरामखोरी ही है। जो लोग महाराष्ट्र के बेईमानों के साथ खड़े हैं, उन्हें106 शहीदों की बद्दुआ तो लगेगी ही, लेकिन राज्य की 11 करोड़ जनता भी उन्हें माफ नहीं करेगी।

सुशांत की मौत के बाद से शुरू हुआ विवाद
एक्टर सुशांत के आत्महत्या करने के बाद कंगना रनौत ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार पर सवाल उठाए थे। इसके बाद शिवसेना और कंगना के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई। कंगना ने एक ट्वीट में मुंबई में पीओके जैसा महसूस होने की बात कही तो फिर ये मामला ज्यादा बढ़ गया। कंगना जहां शिवसेना को बाबर और मुगल आक्रमणकारी कह रही हैं तो वहीं शिवसेना का कहना है कि कंगना मुंबई और यहां के लोगों का अपमान कर रही हैं।
ये भी पढ़ें - कंगना का अब सीधे उद्धव पर हमला, बोलीं-शिवसेना बन चुकी है 'सोनिया सेना'












Click it and Unblock the Notifications