16 जून को बागेश्वर धाम पहुंचकर क्या करेंगी शिवरंजनी, सच में करेंगी धीरेंद्र शास्त्री से शादी? अब खुद बताया

Shivranjani Tiwari News: यूट्यूबर और भजन गायिका और MBBS छात्रा शिवरंजनी तिवारी ने कहा है कि वह बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से शादी करना चाहती हैं।

Shivranjani Tiwari

Bageshwar Dham Dhirendra Krishna Shastri: पेशे से भजन गायिका और MBBS छात्रा शिवरंजनी तिवारी (Shivranjani Tiwari) बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से शादी करना चाहती हैं। इसी सपने के लिए वह गंगोत्री से कलश लेकर मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम की ओर पदयात्रा कर रही हैं। 16 जून को शिवरंजनी तिवारी बागेश्वर धाम पहुंच जाएंगी। अब शिवरंजनी तिवारी ने बताया है कि वह 16 को बागेश्वर धाम पहुंचकर क्या करेंगी?

शिवरंजनी तिवारी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अपना प्राणनाथ कहती हैं। शिवरंजनी तिवारी के पिता बैजनाथ तिवारी ने कहा है कि धीरेंद्र शास्त्री उनकी रिश्तेदारी में आते हैं। वह 16 जून को अपनी बेटी का शादी का प्रस्ताव लेकर बागेश्वर धाम जा रहे हैं।

आज तक से बातचीत करते हुए शिवरंजनी तिवारी ने कहा है, ''जब मैंने कलश यात्रा शुरू की थी तो लोगों ने इसे फेक कहा था। कई लोगों ने कहा कि मैं हाथों में फूलों की माला लेकर जा रही हूं और जाते ही धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के गले में डाल दूंगी। लेकिन मैं लोगों को बताना चाहती हूं कि... महाराज श्री अंतर्यामी हैं...प्राणनाथ हैं... भगवान हैं। वो मेरे मन की बात जान लेंगे। आप लोग 16 जून का इंतजार कीजिए।''

Dhirendra Krishna Shastri

शिवरंजनी तिवारी ने आगे कहा, ''आप लोग देखिएगा, 16 जून को महाराज जी मेरे साथ खुद लाइव आएंगे और खुद ही बता देंगे कि मेरे मन में क्या चल रहा है और मैंने ये यात्रा क्यों निकाली है।''

शिवरंजनी तिवारी ने कहा, ''मैं इस बात का जवाब क्यूं दूं कि मेरे मन में क्या है। महाराज जी खुद बताएंगे कि मेरे मन में क्या है। वो मन की बात पढ़ते हैं। ऐसे भी कुछ बातों को राज ही रहने देना चाहिए। मैं अपने मन के भाव अभी प्रकट नहीं कर सकती।''

शिवरंजनी ने कहा, ''मैं महाराज धीरेंद्र शास्त्री को बहुत वक्त से फॉलो करती हूं। 2021 से मैं उनका हर वीडियो देखती रहती हूं। इसी वजह से मेरे मन में भक्ति जगी है। इसके बाद मैंने सोचा कि मुझे कलश यात्रा तो करनी ही है क्यों ना मैं बागेश्वर धाम चली जाऊं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+