प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-अमित शाह की जोड़ी कृष्ण-अर्जुन की तरह: शिवराज सिंह चौहान
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की तुलना भगवान कृष्ण और अर्जुन से की है। दरअसल जिस तरह से मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 को हटाने का फैसला किया, उसका समर्थन करते हुए चौहान ने मोदी और शाह को कृष्ण और अर्जुन बताया है। शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें रंछोड़दास गांधी करार दिया है।

सोनिया अपना रुख स्पष्ट करें
चौहान ने कहा कि कांग्रेस जिस तरह से एक के बाद एक चुनाव हारी उसके बाद रंछोड़दास गांधी ने भी पार्टी का साथ छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोमदी और अमित शाह के नेतृत्व में आगे जा रहा है, दोनों ही देश को भगवान कृष्ण और अर्जुन की तरह आगे ले जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से भ्रमित पार्टी है, उसे यह तक समझ नहीं आ रहा है कि हाल के केंद्र सरकार के फैसले पर क्या रुख अख्तियार किया जाए, उन्होंने मांग की है कि पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी जम्मू कश्मीर पर अपना बयान जारी करें।
अलग-अलग भाषा बोल रहे कांग्रेस नेता
चौहान ने कहा कि जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाए जाने के बाद कांग्रेस के नेता अलग-अलग भाषा में बोल रहे हैं, जबकि सोनिया गांधी ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से भ्रमित है कि आखिर केंद्र सरकार के फैसले पर क्या प्रतिक्रिया दे। चौहान ने यह बयान गोवा में पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए दिया। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के दो हिस्सों में बंटवारे के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सरकार के फैसले का समर्थन किया था।
कांग्रेस का रुख
हालांकि कांग्रेस की ओर से बाद में यह रुख अख्तियार किया गया कि जिस तरह से इस बिल को संसद में पेश किया गया था वह सही नहीं था। शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जब पार्टी के अलग-अलग नेता अलग-अलग बयान दे रहे हैं तो सोनिया गांधी और राहुल गांधी चुप्पी साधे हुए हैं। मैं मांग करता हूं कि दोनों ही इस मुद्दे पर अपना विचार स्पष्ट करें। उन्होंने कहा कि मुझे राहुल गांधी से बयान की अपेक्षा नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की गलत नीतियों की वजह से गोवा, जम्मू कश्मीर के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
Amit Shah: ममता सरकार को दी चुनौती, अमित शाह ने बताया घुसपैठ खत्म करने का 'मास्टरप्लान' -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर












Click it and Unblock the Notifications