Shivraj Patil News: शिवराज पाटिल को मिला था 'सूट बदलने वाले गृहमंत्री' का तमगा, मुंबई हमले से जुड़ा है विवाद
Shivraj Patil News: देश के पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने महाराष्ट्र से लेकर केंद्र की राजनीति में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, गृहमंत्री रहने के दौरान उनके साथ एक ऐसा विवाद जुड़ गया जिससे वो कभी उबर नहीं सके। इस विवाद के बाद न सिर्फ उन्हें अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी, बल्कि यह उनके राजनीतिक करियर के अवसान की भी वजह बना। दरअसल 26/11 आतंकी हमले के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस से लेकर, घायलों से मिलने के लिए जाने के बीच उन्होंने कई बार कपड़े बदले थे।
बार-बार कपड़े बदलने की वजह से वह मीडिया और विपक्ष के निशाने पर आ गए थे। इस दौरान उनका एक वीडियो भी मीडिया चैनलों पर सामने आया था जिसमें अस्पताल में पीड़ितों से मिलने जाते हुए वह अपने जूतों को गंदा होने से बचाने की कोशिश करते दिखे थे। देश में हुए सबसे बड़े आतंकी हमले और ऐसे विवादों के बाद उन्हें गृहमंत्री के पद से त्यागपत्र देना पड़ा था। तत्कालीन यूपीए सरकार ने उन्हें राज्यपाल जरूर बना दिया।

Shivraj Patil News: मीडिया ने दिया सूट बदलने वाला सीएम का नाम
शिवराज पाटिल लातूर से 7 बार सांसद रहे थे और वह महाराष्ट्र कांग्रेस के सबसे ताकतवर चेहरों में से एक थे। 2004 में जब यूपीए की सरकार बनी, तो उन्हें गृहमंत्री का ओहदा मिला था। हालांकि, इस दौरान वह अक्सर अपने महंगे सूट और कार्यक्रमों में कपड़े बदलकर जाने की वजह से चर्चा में रहते थे। मुंबई आतंकी हमले के बाद उनकी इस आदत ने उन्हें अजीबो-गरीब विवाद में डाल दिया। मीडिया चैनलों और अखबारों में उन पर खूब व्यंग्यात्मक कार्टून और कैरिकेचर बने। उन्हें सूट बदलने वाले गृहमंत्री का नाम भी मिल गया था।
यह भी पढ़ें: Shivraj Patil Caste: किस जाति से आते थे शिवराज पाटिल? परिवार में कौन-कौन? फैमिली बैकग्राउंड की पूरी कहानी
Shivraj Patil माने जाते थे सोनिया गांधी के करीबी
30 नवंबर 2008 को उन्होंने हमलों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उनका राजनीतिक करियर ढल गया। जीवन के आखिरी वक्त में वह सक्रिय राजनीति से पूरी तरह दूर हो गए थे। 2004 लोकसभा चुनाव में वह लातूर से अपना चुनाव हारे थे, लेकिन कहा जाता है कि सोनिया गांधी का करीबी होने का उन्हें फायदा मिला। उन्हें गृहमंत्री की जिम्मेदारी मिली, लेकिन यह दौर उनके करियर का सबसे विवादास्पद समय साबित हुआ। साल 2005 से 2008 के बीच लगातार हैदराबाद, वाराणसी, मालेगांव, जयपुर, अहमदाबाद, बेंगलुरु और दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट हुए। विपक्ष सरकार पर तीखे हमले बोल रहा था और 2008 में हुए 26/11 अटैक के बाद आखिरकार उनकी छुट्टी हो गई।
यह भी पढ़ें: Shivraj Patil Net Worth: कितनी संपत्ति छोड़ गए शिवराज पाटिल? पूर्व गृह मंत्री से लेकर संभाली कई जिम्मेदारी












Click it and Unblock the Notifications