आंदोलन के बीच शिवराज का बड़ा ऐलान, MP के किसानों की पूरी फसल खरीदेगी सरकार, बाहरी आया तो होगी जेल

नई दिल्ली। किसान आंदोलन की आग अब दिल्ली ही नहीं पूरे देश में फैल चुकी है। एक तरफ जहां विपक्ष किसानों का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमलावर है वहीं, देश की गई बड़ी हस्तियों ने भी किसान प्रोटेस्ट का समर्थन किया है। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम शिवराज सिंह ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की तरह मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की शुरुआत की थी जिसके तहत किसानों के लिए आज पहली किस्त जारी कर दी गई है।

Shivraj government will buy full crop of MP farmers will come to jail if outsiders come

किसान आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मध्य प्रदेश को एक और बड़ी राहत की खबर दी है। सीएम ने कहा, 'हमने तय किया है कि राज्य में किसानों की जितनी पैदावार होगी उतनी खरीद ली जाएगी। लेकिन अगर बाहर से कोई आया, अगल-बगल के राज्यों से बेचने या बेचने का प्रयास भी किया तो उसका ट्रक राजसात करवाकर उसे जेल भिजवा दिया जाएगा।'

Recommended Video

    Farmers Protest: साढे 7 घंटे की बातचीत बेनतीजन, 5 दिसंबर को अगली बैठक | वनइंडिया हिंदी

    इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर भी निशाना साधने का मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस ने हमेशा किसानों का विरोध किया है। वे व्यथित हैं, वे कुछ अराजकता की तलाश कर रहे हैं। यह वही कांग्रेस थी जिसने नीमच और मंदसौर में किसानों को उकसाया और हिंसा की। हम मध्य प्रदेश में किसी भी कीमत पर कांग्रेस को ऐसा नहीं करने देंगे।' उन्होंने आगे कहा कि कमलनाथ सरकार में किसानों को बीमा योजना, प्रधानमंत्री सम्मान निधि समेत कई योजनाओं का पैसा नहीं दिया गया। वर्तमान सरकार ने कोरोना संकट के बीच भी किसानों के कल्याण के लिए 23, 600 करोड़ से अधिक की राशि जारी की है। बता दें कि कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों के किसानों ने विरोध प्रदर्शन का आगाज किया है। किसानों ने केंद्र सरकार को घेरने के लिए दिल्ली चलो मार्च की शुरुआत की है जिसको एक सप्ताह से अधिक समय हो चुका है।

    यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सिंधिया का यह पुराना वीडियो शेयर कर दिलाई मंदसौर किसान आंदोलन की याद

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+