मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज ने भी दिया सिंधु को खास तोहफा
मध्य प्रदेश। रियो ओलंपिक में हुए महिला बैडमिंटन एकल वर्ग मुकाबले में पीवी सिंधु स्पेन की कैरोलिना मारिन से हार गईं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने रजत पदक अपने नाम करते हुए देश का नाम रोशन किया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीवी सिंधु को 50 लाख रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप देने की घोषणा की है। पीवी सिंधु ओलंपिक में भारत के लिए बैडमिंटन में सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी हैं।
इस मुकाबले में तीन में से दो राउंड का गेम कैरोलिना मारिन ने जीता। गेम की शुरुआत में पहला राउंड पीवी सिंधु ने जीता, जिससे लोगों के मन में गोल्ड मेडल की आस बंधने लगी। जब दूसरा राउंड हुआ तो उसमें कैरोलिना ने बाजी मार ली। इसके बार तीसरे और आखिरी राउंड को जीतकर कैरोलिना ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications