Priya Saroj Rinku Singh: सबसे युवा-गरीब MP प्रिया सरोज बनेंगीं क्रिकेटर रिंकू सिंह की दुल्हन, शादी कब?
Priya Saroj Rinku Singh: उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह से शादी करने जा रही हैं। सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सगाई कर ली है। शादी कब तक होगी? इसकी डेट अभी सामने नहीं आई है। प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई की खबरों की सत्यतता जानने और शादी की डेट के लिए वनइंडिया हिंदी टीम ने प्रिया सरोज को उनके मोबाइल नंबर पर फोन लगाया तो उनके करीबी शख्य ने फोन उठाया और बताया कि मैम अभी मीटिंग में हैं। सगाई व शादी की खबरों पर मीटिंग से फ्री होने के बाद बात करेंगीं। हालांकि उन्होंने प्रिया सरोज की रिंकू सिंह से सगाई व शादी की खबरों का खंडन नहीं किया। ना ही शादी की कोई डेट बताई।
यह भी पढ़ें- Rinku Singh Engagement: टीम इंडिया के स्टार रिंकू सिंह ने कर ली सगाई! समाजवादी पार्टी की सांसद बनेंगी दुल्हन?

Who is Priya Saroj: जन सेवा इनके DNA में है। बचपन सांसद आवास दिल्ली में बीता। ये उत्तर प्रदेश की सबसे गरीब सांसद हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में चुने गए देश के यंगेस्ट एमपी पुष्पेंद्र सरोज, संजना जाटव, प्रियंका सिंह की कतार में भी शामिल हैं। नाम है प्रिया सरोज।
लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम के बाद वन इंडिया हिंदी से बातचीत में प्रिया सरोज व उनके पिता तुफानी सरोज (पूर्व सांसद) ने महज 25 साल 5 माह की उम्र में यूपी के मछलीशहर से समाजवादी पार्टी सांसद चुने जाने की पूरी कहानी बयां की, जिसमें युवा सोच है। जनता का अपार समर्थन है। शादी कब होगी? इस सवाल का जवाब भी है।
यह भी पढ़ें- Sanjana Jatav MP Bharatpur: सांसद संजना जाटव के कांस्टेबल पति ने बताई जीत की इनसाइड स्टोरी

वन इंडिया हिंदी की सीरीज सांसदनामा (Sansadnama) में आज जानिए उत्तर प्रदेश के मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज का जीवन परिचय, राजनीतिक कैरियर, नेट वर्थ व परिवार के बारे में।
बचपन का ख्वाब था सांसद बनना-प्रिया सरोज
पहली बार चुनाव लड़कर मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज कहती हैं कि राजनीति में आकर जन सेवा करना उनका बचपन का ख्वाब था, जो अब साल 2024 में पूरा हो गया। पिता को तीन बार सांसद व एक बार विधायक बनते देखा है। उन्हीं के नक्शे कदम पर चलकर जनता की सेवा करनी है। पिता के सांसद होने की वजह से इनक बचपन सांसद आवास दिल्ली में ही बीता। एपी प्रिया ने अपनी पढ़ाई भी दिल्ली से ही पूरी की। राजनीति में कदम रखने से पहले जानबूझकर एलएलबी की, ताकि कानून की अच्छे से समझ हो सके।
यह भी पढ़ें- Brijendra Ola: 4 बार के MLA ने संभाली 5 बार के MP पिता की सियासी विरासत, ना-ना करते जीत गए

मछलीशहर से प्रिया सरोज को क्यों मिला टिकट?
- LLB की डिग्री लेने के बाद प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में वकालत करने लगी थीं। दिल्ली में ही रहती थीं। साल 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव हुए। प्रिया सरोज के पिता तुफानी सरोज को केराकत (एससी) सीट से सपा का टिकट मिला।
- यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में प्रिया सरोज पहली बार चुनाव मैदान में उतरीं और पिता तुफानी सरोज के चुनाव प्रचार की कमान संभाली व खुद के लिए सियासी जमीन भी तैयार की।
- चुनाव प्रचार के दौरान जनसभाओं में युवा अंदाज में भाषण देना, लोगों से आत्मीयता मिलना, उनसे उनकी लोकल भाषा में बात करना मतदाताओं को भा गया।
- विधानसभा चुनाव में बढ़ती लोकप्रियता को प्रिया सरोज ने इस कदर भुनाया कि खुद को लोकसभा चुनाव 2024 में दावेदारों की कतार में ला खड़ा किया।
- नतीजा यह रहा कि समाजवाटी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 में मछलीशहर सीट से भाजपा के मौजूदा सांसद बीपी सरोज के सामने प्रिया सरोज पर दांव लगा दिया।

पहले कह दिया था-'मैं चुनाव जीत चुकी हूं...'
प्रिया सरोज कहती हैं कि 4 जून 2024 को मछलीशहर लोकसभा सीट का चुनाव परिणाम आया तो 35 हजार 850 वोटों से जीत हासिल हुई, मगर खुद की जीत के प्रति वे इतनी आश्वस्त थी कि चुनावी सभाओं में मतदाताओं का समर्थन देखकर अक्सर कहा करती थीं कि चुनाव जीत चुकी हूं। बस चुनाव परिणाम को औपचारिक घोषणा का इंतजार है।
यह भी पढ़ें- Mahima Kumari Mewar: वो 'महारानी', जो कभी निजी स्कूल में थीं टीचर, रिकॉर्डतोड़ वोट पाकर बनीं सांसद
मछलीशहर लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम
- सपा की प्रिया सरोज को 451,292 वोट मिले।
- भाजपा के बीपी सरोज को 4,15,442 वोट मिले।
- प्रिया सरोज की जीत का अंतर 35,850 वोट रहा।

प्रिया सरोज का जीवन परिचय
जन्मतिथि-23 नवंबर 1998
उम्र- 25 साल 5 माह (नामांकन के वक्त)
जन्मस्थान- गांव कठरवा, तहसील पिण्डरा, जिला वाराणसी यूपी
पिता-तुफानी सरोज, वर्तमान विधायक केराकत, पूर्व सांसद सैदपुर (1999-20024 व 2004-2009) व मछलीशहर (2009-2014)
माता-मुन्नी देवी, हाउसवाइफ
बहन-प्रीति सरोज, प्रियंका सरोज व छोटी बहन विजय लक्ष्मी सरोज यूपीएससी की तैयारी कर रही।
भाई-धनजंय सरोज, एलएलबी की पढ़ाई कर रहा।
शिक्षा-केंद्रीय विद्यालय ताल कटोरा दिल्ली, एयरफोर्स स्कूल धौला कुआं दिल्ली, मैत्रेयी कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए व एलएलबी की डिग्री।
राजनीति के अलावा पसंद-क्रिकेट, फोटोग्राफी, डांस करना।

प्रिया सरोज की कुल संपत्ति (Priya Saroj Net Worth)
- यूपी के 80 सांसदों में 287 करोड़ की संपत्ति के साथ मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी सबसे अमीर हैं। जबकि कुल संपत्ति 11 लाख 25 हजार 719 रुपए के साथ मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज सबसे गरीब हैं।
- लोकसभा चुनाव 2024 के शपथपत्र के अनुसार प्रिया सरोज के पास हाथ में नकदी 75 हजार रुपए, दिल्ली के कैनरा बैंक खाते में 8719 रुपए व जौनपुर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते में 10 लाख 10 हजार जमा हैं।
- एमपी प्रिया सरोज के पास 5 ग्राम सोने के आभूषण हैं, जिनकी बाजार कीमत 32 हजार रुपए है।

सांसद प्रिया सरोज कब करेंगी शादी?
सांसद प्रिया सरोज की शादी कब होगी? इस सवाल के जवाब में केराकत विधायक तुफानी सरोज कहते हैं कि प्रिया की दो बड़ी बहन प्रीति व प्रियंका की शादी हो चुकी है। प्रीति के पति जीएसटी में डिप्टी कमिश्नर व प्रियंका के पति अलीगढ़ में जज हैं। अब प्रिया की ही शादी की बारी है।
तुफानी सरोज दावा करते हैं कि आजादी के भारत में सबसे कम उम्र में महिला सांसद बनने का गौरव उनकी बेटी प्रिया को मिला है। प्रिया की शादी के बारे में अभी कुछ तय नहीं किया है।

शादी के सवाल पर खुद प्रिया सरोज कहती हैं कि 'इसका जवाब तो उनके पिता ही दे पाएंगे। मैंने खुद ने कभी शादी के बारे में कोई विचार नहीं किया। बस इतना सोचा था कि पहले चुनाव लडूंगी। जीतकर जनता की सेवा करूंगी।'
प्रिया सरोज का मानना है कि शादी होने के बाद इंसान की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। अभी जनता की सेवा करनी है। हालांकि ऐसा कोई संकल्प नहीं ले रखा कि पांच साल सांसद रहते शादी करनी ही नहीं है। खुद व परिवार को सही टाइम लगेगा, तब शादी हो जाएगी। अभी इस बारे में कुछ नहीं सोचा। ना ही परिवार की ओर से शादी को लेकर कोई प्रेशर है।

प्रिया सरोज ने इन मुद्दों पर लड़ा चुनाव
प्रिया सरोज कहती हैं कि उन्होंने राजनीति अपने पापा से सीखी। कभी धर्म की राजनीति नहीं की। युवाओं का रोजगार, पेंशन, महिला उत्थान व मूलभूत सुविधाओं के मुद्दों पर चुनाव लड़ा और जीता है।
प्रिया सरोज के अनुसार 'मुझे देश में सबसे कम उम्र की महिला सांसद बनने का गौरव हासिल हुआ है। मैं 25 साल 5 माह की उम्र में सांसद बनी हूं जबकि हमारी ही पार्टी के पुष्पेंद्र सरोज कौशांबी से 25 साल 3 माह की उम्र में चुनाव जीतकर साल 2024 में देश के सबसे युवा सांसद बने हैं।
-
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications