Pal Gehlot Success Story: वो इंजीनियर जिसने Yoga के लिए ठुकराई लाखों की Job, अब विदेशी भी हुए दीवाने
Yoga Teacher Pal Gehlot Success Story: आज 21 जून को दुनियाभर में इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर जानिए एक ऐसी सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सक्सेस स्टोरी, जिसने योग लिए के लाखों की नौकरी ठुकरा दी। नाम है पल गहलोत।
उत्तराखंड के ऋषिकेश की खूबसूरत वादियों में योगा करवाने वाली पल गहलोत के जयपुर की एक कंपनी से सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सालाना 4 लाख 80 की नौकरी छोड़कर योग प्रशिक्षक बनने की पूरी कहानी बेहद दिलचस्प है।

सिरोही में पली-बढ़ी पल गहलोत
वन इंडिया हिंदी को पूर्व में दिए एक इंटरव्यू में पल गहलोत ने बताया था कि वे राजस्थान के सिरोही में पली-बढ़ी, मगर अब ऋषिकेश में रच-बस गई है। वजह योगा है। साल 2017 में जोधपुर से इंजीनियिंग करके जयपुर की निजी कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर जॉब करने लगी थीं।

एक वीडियो ने बदली सोच
पल गहलोत कहती हैं कि 'जॉब में मेरा शुरू से मन नहीं था। जनवरी 2018 को इंस्टाग्राम पर योगा का वीडियो देख लगा कि ऐसा योगा तो मैं भी कर सकती हूं। इसे बतौर प्रोफेशन भी अपना सकती हूं। तभी ही पल गहलोत ने इंजीनियर की जॉब छोड़कर योग टीचर बनने की दिशा में कदम बढ़ा दिए।

पल गहलोत ने कहां से सीखा योगा?
इंस्टाग्राम पर योग का वीडियो देखकर पल गहलोत ने योगा में प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाने वाली संस्थाओं की ऑनलाइन जानकारी जुटाई और फिर ऋषिकेश पहुंचकर निजी संस्थान से योगा सीखा और प्रमाण पत्र लेकर योग की रजिस्टर्ड टीचर बनी।
खींच लाई ऋषिकेश की वादियां
ऋषिकेश से योगा सीखकर पल गहलोत राजस्थान लौट आई थी। सोचा कि सिरोही या उदयपुर में योगा सेंटर खोलूंगी, मगर ऋषिकेश की खूबसूरत वादियों ने पल गहलोत के दिल में घर कर लिया था। शायद इसी वजह से पल गहलोत ने योगा स्टूडियो खोलने के लिए राजस्थान की बजाय ऋषिकेश को चुना।

खूब विदेशी आते हैं योगा सीखने
पल गहलोत ऋषिकेश (भारत) से एक प्रमाणित अंतर्राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक हैं। इनके पास 5 साल से ज्यादा (ऑफ़लाइन और ऑनलाइन) का योग सिखाने का अनुभव है। ये हठ, विन्यास, अष्टांग, ध्यान, प्राणायाम और योग निद्रा सिखाती हैं। भारत के विभिन्न हिस्सों समेत स्पेन, जापान, फ्रांस, यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, मैक्सिको, अर्जेनेटिना, चीन, उरूगवे, इटली, स्लोवीनिया, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, अफ्रीका, हंगरी और ग्रीक आदि देशों के लोग पल से योग की ट्रेंनिंग ले चुके हैं।

पल गहलोत का जीवन परिचय (Pal Gehlot Biography in Hindi )
- जन्म-28 अगस्त 1995
- जन्म स्थान-सिरोही राजस्थान
- पिता-दशरथ सिंह गहलोत
- माता-दक्षा गहलोत
- बहन-जान्हवी
- शिक्षा-आदर्श विद्या मंदिर स्कूल सिरोही से 12वीं तक की पढ़ाई।
- उच्च शिक्षा-इंजीनियरिंग कॉलेज जोधपुर से इलेक्ट्रोनिक्स और कम्यूनिकेशन में इंजीनियर की डिग्री
- शुरुआत में जॉब-सॉफ्टवेयर इंजीनियर
- वेतन-4 लाख 80 हजार रुपए प्रतिमाह
- वर्तमान में-योगा टीचर ऋषिकेश












Click it and Unblock the Notifications