जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल शिवसेना की महिला नेता गिरफ्तार
मुंबई। महाराष्ट्र की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल (AHTC) ने एक महिला को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार की गई महिला शिवसेना की नेता है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी शनिवार को महाराष्ट्र के उल्हासनगर से की है। महिला का नाम शोभा बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक शोभा मुंबई के कल्याण और उसके आस-पास के इलाकों में पिछले दो साल से देह व्यापार का धंधा चला रही थी। उसके संपर्क में हाईप्रोफाइल ग्राहक थे जिनके बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि शोभा अपने कस्टमर्स से एक घंटे का पांच हजार रुपए चार्ज करती थी और बदले में लड़कियों को सिर्फ 500 रुपए देती थी।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक शोभा अपने कस्टमर से मिलने एक होटल में आई थी। वहां उसने कस्टमर से 4000 रुपए लिए। वो होटल के कमरे में जाती तबतक पुलिस ने छापा मार कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके से आरोपी महिला के अलावा उसका मैनेजर, ड्राइवर और लड़कियां मिलीं। शोभा के घर से पुलिस को 59 हजार का कैश भी मिला है।












Click it and Unblock the Notifications