ठाकरे का यू-टर्न, कहा है मोदी के पास नहीं है कोई जादू की छड़ी

'सामना' में लिखे अपने लेख में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि रेलवे की हालत खस्ता है। ये एक ऐसा सफेद हाथी बन चुका है जिसे संभालना मुश्किल होता जा रहा है। मोदी के पास ऐसी कोई जादुई छड़ी नहीं है कि 2 या 5 दिन में वो सबकुछ ठीक कर देंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में यात्री किराया नहीं बढ़ाया गया है और यात्री किराये में दी जानेवाली सब्सिडी के चलते मंत्रालय को 28 हजार करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ रहा है।
रेल किराए बढ़ोतरी के पक्ष में उद्धव ने कहा कि मुंबई की बढ़ी आबादी, ट्रेनों में बढ़ती भीड़, फेल होते सिग्नल और रेल सिस्टम की हालात सुधारने के लिए ये किराया बढ़ाना काफी जरुरी था। अपने संपादकीय में ठाकरे ने लिखा है कि बिहार के एक मंत्री महोदय ने रेल मंत्रालय संभाला तो उसे अराजकता का स्वरुप दिया, वहीं यूपीए सरकार में रेल मंत्री रहे पवन बंसल ने रेल मंत्रालय संभाला तो सीधे उनके रिश्तेदार ने रेल अधिकारियों के प्रमोशन में पैसे कमाने का रास्ता अपना लिया। मोदी की तारिफ करते हुए ठाकरे ने लिखा कि मोदी के राज में अच्छे दिन आनेवाले हैं और वो आएंगे लेकिन इसमें थोड़ा वक्त लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications