शिवसेना: पाकिस्तान को नक्शे से मिटाने के बाद आएगी दुनिया में शांति

नई दिल्ली: मगलवार तड़के भारतीय वायुसेना के पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आंतकी ठिकानों में एयर स्ट्राइक करने के बाद शिवसेना ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ ऐसे अभियान जारी रहने चाहिए। पाकिस्तान पूरी दुनिया के लिए खतरा है। पार्टी ने बुधवार को अपने मुखपत्र सामना में लिखा कि जब तक पाकिस्तान को देश के नक्शे से नहीं मिटा दिया जाता तब तक दुनिया में शांति नहीं आ सकती है।

Shiv Sena says World Peace Possible Only After Pakistan Eliminated From Map

पाकिस्तान को बताया दुनिया के लिए खतरनाक

शिवसेना ने सामना में पाकिस्तान पर व्यंग करते हुए लिखा कि क्या पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर(पीओके) में आतंकवादियों का ठिकाना 'सांस्कृतिक केंद्र'था क्योंकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि उनकी जमीन से आतंकवाद से जुड़ी कोई गतिविधि नहीं हो रही है। पाकिस्तान पर तीखा हमला बोलते हुए शिवसेना ने आगे लिखा कि दुनिया में तब तक शांति नहीं आ सकती जब तक पाकिस्तान को दुनिया के नक्शे से नहीं मिटाया जाएगा। पाकिस्तान जैसा देश सिर्फ भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा है। पाकिस्तान में लोकतंत्र नहीं है इसलिए वहां के सेना प्रमुख प्रधानमंत्री और सरकार के नाम पर अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करते हैं।

'मसूद अजहर को पाक में घुसकर मारें'

शिवसेना ने आगे लिखा कि वहां आतंकवाद को खत्म करने के लए ऐसे ऑपरेशन लगातार चलाते रहने चहिए। सीआरपीएफ के 40 जवानों का बदला भारत को उसी तरह जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर को मार कर लेना चाहिए, जिस तरह अल-कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को अमेरिका ने पाकिस्तान की जमीन पर मार गिराया था। अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार तड़के भारतीय वायुसेना की दो मिनट से कम चली एयर स्ट्राइक में पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े आतंकी शिविर को बम से उड़ा दिया और नष्ट कर दिया। इस हमले में 350 से ज्यादा आतंकी और ट्रेनर मारे गए जो पुलवामा हमले के बाद सुरक्षा के लिए वहां चले गए थे। वहीं विदेश सचिव ने पाकिस्तान की जमीन में कार्रवाई की पुष्टि की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+