राज्यसभा में बोले संजय राउत- हिन्दुत्व के जिस स्कूल में तुम पढ़ रहे, हम वहां के हेडमास्टर
राज्यसभा में नागरिकता बिल पर क्या बोले शिवसेना के संजय राउत- हिन्दुत्व के जिस स्कूल में आप पढ़ रहे, हम उसके मास्टर
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन बिल 2019 पर बहस करते हुए राज्यसभा में शिवसेना सांसद संजय राउत ने भाजपा पर तंज करते हुए कहा कि हिन्दुत्व के जिस स्कूल में आप पढ़ते हैं, उसके हम हेडमास्टर हैं। राउत ने सीधे तौर पर बिल को समर्थन या विरोध ना करते हुए कहा, मैं देख और सुन रहा हूं कि जो लोग इस बिल का समर्थन नहीं करते वो देशद्रोही हैं और जो समर्थन करेंगे वो देशभक्त हैं।

राउत ने कहा, हमें हिन्दुत्व और राष्ट्रवाद पर किसी का प्रमाण नहीं चाहिए। आप जिस स्कूल में आप पढ़ते हैं, उसके हम हेडमास्टर हैं। हमारे स्कूल के हेडमास्टर बाला साहेब ठाकरे, अटल जी और श्माया प्रसाद मुखर्जी थे। राउत ने कहा कि बिल को लेकर हमारे कई सवाल हैं। क्या इस बिल के पास होने के बाद आप घपसपैठियों को बाहर निकालेंगे? अगर शरणार्थियों को स्वीकार करते हैं तो उस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। क्या उनको मताधिकार मिलेंगे?
राउत ने कहा, सरकार ने 370 को हटाया, हमने समर्थन दिया। आज बहुत से हिस्से में नागरिकता बिल का विरोध हो रहा है। जो विरोध कर रहे हैं, वे भी देश के नागरिक हैं, देशद्रोही नहीं। मैं कहता हूं कि मानवता के आधार पर इस पर चर्चा होनी चाहिए।
बता दें, नागरिकता संशोधन विधेयक सोमवार को लोकसभा से पास हो चुका है। बुधवार को इस बिल को राज्यसभा में पेश किया गया है। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए शरणार्थियों को इस बिल में नागरिकता देने का प्रस्ताव है। इस बिल में इन तीनों देशों से आने वाले हिंदू, जैन, सिख, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदाय के शरणार्थियों को नागरिकता का प्रस्ताव है।
नागरिकता संशोधन विधेयक का देश के कई हिस्सों, खासतौर से पूर्वोत्तर में भारी विरोध हो रहा है। वहीं विपक्षी दल और कई संगठन भी इसका विरोधकर रहे हैं। कांग्रेस, वामदलों, टीएमसी, द्रमुक, राजद, सपा, बसपा ने बिल का विरोध किया है।












Click it and Unblock the Notifications