लव जिहाद को लेकर संजय राउत का भाजपा पर तंज, बोले- नीतीश कुमार लाएं कानून, उसी को देखकर हम भी बनाएंगे

लव जिहाद पर बोले राउत- नीतीश कुमार जैसा कानून बनाएगा, उसी को देखकर हम भी बनाएंगे

नई दिल्ली। भाजपा शासित राज्यों में लव जिहाद पर कानून बनाए जाने को लेकर शिवसेना ने कहा है कि महाराष्ट्र में इस पर कानून बिहार के बाद बनाया जाएगा। जो कानून नीतीश कुमार लेकर आएंगे, उसी को देखकर हम आगे बढ़ेंगे। शिवसेना नेता ने लव जिहाद के मुद्दे को लेकर भाजपा को घेरते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनावों के लिए यह मुद्दा बनाया जा रहा है, जबकि विकास पर कोई चर्चा नहीं कर रहा है।

राउत का नीतीश का नाम लेकर भाजपा पर निशाना

राउत का नीतीश का नाम लेकर भाजपा पर निशाना

संजय राउत ने सोमवार को कहा लव जिहाद को लेकर लोग सवाल कर रहे हैं, कुछ लोग इस मुद्दे को लेकर हमसे पूछ रहे हैं कि हम इस पर कानून कब लाएंगे? मैंने आज मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात की, मैं यह कहना चाहूंगा कि जब नीतीश कुमार बिहार में इस कानून को लागू करेंगे। तब हम इसकी जांच करेंगे और फिर महाराष्ट्र के लिए इस बारे में सोचेंगे। दरअसल, बिहार में भाजपा और नीतीश कुमार की पार्टी जदयू की साझा सरकार है लेकिन लव जिहाद के मामले पर दोनों की राय अलग है। बीजेपी जहां इस पर कानून की बात कर रही है तो वहीं जदयू ने कहा है कि इसकी कोई जरूरत नहीं है। इसी को लेकर राउत ने ये प्रतिक्रिया दी है।

विकास की बात हो ना कि लव जिहाद की: राउत

विकास की बात हो ना कि लव जिहाद की: राउत

शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा, लव जिहाद बंगाल में होने वाले चुनावों को देखते हुए मुद्दा बनाया जा रहा है। देश में लव जिहाद को लेकर काफी चर्चाएं चल रही हैं। मुझे लगता है कि यह एक गंभीर मामला है। पश्चिम बंगाल चुनाव आ रहा है, इसलिए एक नया विषय सामने लाया जा रहा है। हमारा मानना है कि चुनाव के लिए विकास एक प्रमुख मुद्दा है, जिस पर बहस होनी चाहिए लेकिन देश में लव जिहाद पर चर्चाएं हो रही हैं।

 भाजपा शासित राज्य ला रहे कानून

भाजपा शासित राज्य ला रहे कानून

भारतीय जनता पार्टी के शासन वाले राज्यों की सरकारों ने 'लव जिहाद' को एक गंभीर समस्या बताते हुए इसके खिलाफ कानून बनाने का ऐलान किया है। इसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और हरियाणा जैसे राज्य हैं। भाजपा नेताओं के मुताबिक, एक मुसलमान लड़का और हिन्दू लड़की शादी करते हैं तो ये लव जिहाद है और इस पर रोक के लिए कानून लाया जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+