राज्यपाल से मिलेंगे शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी नेता, कल हो सकता है शपथ ग्रहण

नई दिल्ली। देवेंद्र फडणवीस के महाराष्ट्र सीएम पद से इस्तीफे के बाद कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना गठबंधन ने सरकार बनाने के लिए कोशिशें तेज कर दी हैं। तीनों पार्टियों के नेता मंगलवार साम सात बजे महाराष्ट्र राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा है कि हम राज्यपाल से उद्धव ठाकरे को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने को कहेंगे, जिन्हें एनसीपी और कांग्रेस विधायकों समेत 162 विधायकों का समर्थन है।

कल हो सकता है शपथ ग्रहण

कल हो सकता है शपथ ग्रहण

कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना नेताओं के राज्यपाल से मुलाकात करने जाने की बात सामने आने के बाद माना जा रहा है कि कल ही शपथ ग्रहण हो सकता है। तीनों पार्टियों के नेताओं का दावा राज्यपाल मंजूर करते हैं तो कल ही उन्हें शपथ के लिए बुलाया जा सकता है।

एक दिन पहले सोमवार को ही कांग्रेस के अशोक चव्हाण, एनसीपी के जयंत पाटिल और शिवसेना के एकनाथ शिंदे राज्यपाल से मिलाकर 162 विधायकों का समर्थन पत्र सौंप चुके हैं।

 एनसीपी-शिवसेना-कांग्रेस नेताओं की आज बैठक भी

एनसीपी-शिवसेना-कांग्रेस नेताओं की आज बैठक भी

राज्यपाल से मुलाकात से पहले महाराष्ट्र में एनसीपी, कांग्रेस, शिवसेना के विधायकों की शाम को बैठक भी होनी है। बैठक में विधायक गठबंधन का नेता भी चुनेंगे। एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना के विधायकों की इस बैठक में उद्धव ठाकरे के नाम पर मुहर लग सकती है और वही अगले सीएम हो सकते हैं। तीनों दलों के विधायक फिलहाल एक होटल में ठहरे हुए हैं।

फडणवीस ने शपथ के तीन दिन बाद ही दिया इस्तीफा

फडणवीस ने शपथ के तीन दिन बाद ही दिया इस्तीफा

भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार दोपहर को महाराष्ट्र के सीएम के पद से इस्तीफा दे दिया। फडणवीस ने शनिवार सुबह सीएम पद की शपथ ली थी। तीन दिन बाद आज (मंगलवार) को उन्होंने इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल ने फडणवीस को 14 दिन का समय बहुमत साबित करने के लिए दिया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उनसे फ्लोर टेस्ट का सामना करने को कहा। जिसके बाद उन्होंने फ्लोर टेस्ट के लिए ना जाते हुए पद छोड़ दिया।

महाराष्ट्र की सियासत में तेजी से बदला घटनाक्रम

महाराष्ट्र की सियासत में तेजी से बदला घटनाक्रम

बीते तीन दिनों में, शनिवार सुबह से ही महाराष्ट्र की सियासत में नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला है। सुबह साढ़े सात बजे राज्यपाल ने भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के सीएम और एनसीपी के अजित पवार को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई थी। अजित ने एनसीपी का समर्थन भाजपा को होने की बात कही लेकिन पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने इसे नकार दिया। इसके बाद एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस ने शपथ ग्रहण को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। मंगलवार को कोर्ट ने इस पर फैसला देते हुए फडणवीस को बुधवार तक फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया। इसके बाद एक बार फिर घटनाक्रम बदल गया। मंगलवार को पहले अजित पवार ने और फिर फडणवीस ने इस्तीफा दे दिया।

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को आए थे। जिसमें बीजेपी के 105 और शिवसेना के 56 विधायक जीते हैं। कांग्रेस को 44 और एनसीपी को 54 सीटों पर जीत मिली है। बहुमत के लिए यहां 145 सीटों की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+