चाय पर बुला एनडीए नेताओं से नजदीकी बढ़ाएंगे पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री पद पर बैठने के साथ नरेंद्र मोदी हर रोज कुछ नया करने की कोषिष करते नजर आते हैं। पीएम मोदी ने षिवसेना के सारे सांसदो को चाय पर बुलवा भेजा है। जानकारों का मानना है कि पीएम मोदी चाय पर बुलाकर एनडीए नेताओं से नजदीकियां बढ़ाएंगे। इससे पहले नरेंद्र मोदी ने षनिवार को मीडिया और अपने बीच खड़ी दीवार को गिराने के लिए पत्रकारों से मुलाकात की थी। अब देखते हैं मोदी की चाय षिवसेना सांसदों पर कितना असर करती है।

सभी सांसद शाम साढ़े सात बजे प्रधानमंत्री निवास पर इकट्ठा होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने आज खासतौर पर एनडीए नेताओं के लिए दिवाली मिलन समारोह रखा है। इस समारोह को 'हाई टी' का नाम दिया गया है, जो शाम 4 से 6 बजे के बीच होगा।
इस औपचारिक मुलाकात में एनडीए के सभी सांसद मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सहयोगी दलों के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। कार्यक्रम के लिए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ पार्टी के पदाधिकारियों को भी न्योता भेजा गया है। माना जा रहा है कि चाय के बहाने बीजेपी और शिवसेना के बीच आई खटास को कम करने की कोशिश की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications