आदित्य ठाकरे का भाजपा पर हमला, कितना भी कीचड़ फैलाओ, तुम्हारा कमल नहीं खिलने वाला

कितना भी कीचड़ फैलाओ, तुम्हारा कमल नहीं खिलने वाला: आदित्य ठाकरे का भाजपा पर हमला,

नई दिल्ली। मुंबई की वर्ली सीट से शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा है कि आपका कमल महाराष्ट्र में नहीं खिलेगा, भले ही आप कितना भी कीचड़ फैलाओ। महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ने बुधवार को विधानसभा में ये बात कही। शिवसेना की लंबे समय तक सहयोगी रही भाजपा की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, मैंने देखा है कि सत्ता की लालच में लोग कैसे दोस्तों को नजरअंदाज कर देते हैं।

Recommended Video

    Aditya Thackeray ने Maharashtra Assembly में बिना नाम लिए BJP पर बरसे |वनइंडिया हिंदी
    aditya thackeray attack bjp keechad failao lekin kamal nhi khilega

    बीते साल बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने त्रिपुरा में एक चुनावी रैली में कहा था कि हिंसा का जितना कीचड़ उछालेगा, उतना ही सुंदर कमल खिलेगा। ऐसे में साफ है कि इशारे में आदित्य का बयान इसी को लेकर पलटवार है। आदित्य ने कहा, कीचड़ होगा तो ही कमल खिलेगा। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि अब उनका कीचड़ फेंकने का समय खत्म हो गया।

    शिवसेना और भाजपा ने महाराष्ट्र का चुनाव साथ मिलकर लड़ा था और दोनों दलों को बहुमत भी मिला था। चुनाव के बाद भाजपा और शिवसेना मुख्यमंत्री पद को लेकर अलग हो गए। लंबी खींचतान के बाद कांग्रेस और एनसीपी की मदद से शिवसेना ने सरकार बनाई है। उद्धव ठाकरे गठबंधन के मुख्यमंत्री हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+