'कराची स्वीट्स' के मालिक ने ढका दुकान का नाम, शिवसेना नेता ने दी थी नाम बदलने की चेतावनी
कराची स्वीट्स के मालिक को धमकाते दिखे नितिन नंदगांवकर
मुंबई। शिवसेना के फायरब्रांड नेता नितिन नांदगांवकर (Nitin Nandgaokar) की चेतावनी के बाद बांद्रा स्थित कराची स्वीट्स के मालिक ने अपनी दुकान का नाम अखबार से ढक दिया है। आपको बता दें कि नितिन मधुकर नंदगांवकर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो कराची स्वीट्स के मालिक को दुकान का नाम बदलने को कह रहे थे। उनका कहना था कि वो मुंबई में रहकर दुकान का नाम कराची नहीं रख सकते, इसलिए वो इसे मराठी स्वीट्स कर सकते हैं। अब इस चेतावनी के बाद दुकान के मालिक ने पेपर से उस बोर्ड को ढक दिया है, जिसपर कराची स्वीट्स लिखा था।

मुंबई में कराची नाम नहीं चलेगा- नितिन नंदगांवकर
आपको बता दें कि नितिन नंदगांवकर ने वीडियो में कह रहे थे, "तुम्हें ये करना होगा, हम आपको कराची को मराठी करने का समय दे रहे हैं, मुंबई में आप कराची नाम नहीं रख सकते।।" नितिन नंदगांवकर कह रहे हैं कि कराची नाम से हमें तकलीफ है, कराची नाम से ये पता चल रहा है कि पाकिस्तान से आए हो। इस पर दुकान के मालिक जवाब देते हैं कि उनके परदादा आजादी के बाद पाकिस्तान से भारत आए थे, तो नितिन नंदगांवकर कहते हैं कि आप पाकिस्तान से हिंदुस्तान में आए हमें बहुत अच्छा लगा और आपका स्वागत है, लेकिन आप मुंबई में कराची नाम नहीं रख सकते, भले ही आप किसी भी धर्म के हों।
आतंकियों का देश है पाकिस्तान- शिवसेना नेता
वीडियो में नितिन नंदगांवकर आगे कह रहे हैं कि कराची नाम से हमें नफरत है, क्योंकि पाकिस्तान देश आतंकियों का देश है। नितिन नंदगांवकर आखिर में कहते हैं कि आप बीएमसी के पास जाइए और इस नाम को बदलने की प्रक्रिया शुरू कीजिए। हालांकि शिवसेना की इस अपील को दुकान के मालिक पूरी तरह से मानते हुए नहीं दिख रहे हैं और आखिर में नितिन नंदगांवकर धमकी भरे लहजे में कहते हैं कि आपको ये नाम बदलना होगा।
कब-कब विवादों में आ चुके हैं नितिन नंदगांवकर
- आपको बता दें कि नितिन नंदगांवकर पहले राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना में थे, लेकिन जनवरी 2020 में उन्होंने मनसे को छोड़ शिवसेना ज्वॉइन कर ली। तभी से वो कई बार सुर्खियों में आ चुके हैं। जुलाई 2020 में वो मुंबई के पलवल में स्थित मशहूर L.H Hiranandani Hospital के चीफ एग्जक्यूटिव ऑफिसर के साथ बदसलूकी कर चुके हैं। इस वक्त भी उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो डॉक्टर को गाली तक दे रहे थे।
- इसके अलावा 26 जनवरी को माटूंगा पुलिस स्टेशन में नितिन नंदगांवकर लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों को पीटते हुए नजर आए थे और उसका फेसबुक लाइव भी किया था। इस मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। हालांकि 2 घंटे बाद ही उनको जमानत भी मिल गई थी।












Click it and Unblock the Notifications