खूनी राजनीति: अपने दुश्मन को मारने के लिए शिवसेना नेता ने किया 'काला जादू'
मुंबई। कहावत है कि 'मोहब्बत और जंग में सबकुछ जायज है', मगर जब बात राजनीति की आए जाए तो यहां उस 'सबकुछ' का दायरा कुछ ज्यादा ही बढ़ जाता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें एक नेता ने अपने प्रतिद्वंदी को रास्ते से हटाने के लिए उसकी मौत का इंतजाम कर दिया। इस शर्मनाक और अमानवीय काम के लिए इस नेता ने 'काले जादू' का सहारा लिया। उसने बाकायदा जंगल जाकार एक बाबा से काले जादू के गुण सिखे।

बाबा से उसने ऎसा जादू सिखाने को कहा जिससे प्रशांत राउत की मृत्यु हो जाए। काला जादू करने के लिए विनायक 23 सितम्बर को अपने गृह जिले रतनागिरी पहुंचा। वो अपने साथ जानवरों की हड्डियां, नींबू, सिंदूर और एक कॉपी लेकर पहुंचा जिसमें उसके दुश्मनों का नाम लिखा हुआ था। इससे पहले कि विनायक अपना काला काम करता, उसकी अपने भाई सुनील से प्रोपर्टी को लेकर कहासुनी हो गई। इसी झगड़े में आग-बबूला हुए विनायक ने सुनील का नाम भी अपने दुश्मनों की लिस्ट में लिख देने की धमकी दी। उसी रात करीब 1 बजे विनायक रतनागिरी के जंगलों में काला जादू करने निकल पड़ा।
पुलिस ने बाबा और शिवसेना के उपाध्यक्ष विनायक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से काले जादू में प्रयोग होने वाले सभी चीजों को बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि विनायक अगले साल अप्रेल में होने वाले निगम चुनाव में टिकट लेना चाहता था, लेकिन उसे पता था कि राउत के रहते उसका जीतना नामुनकिन है। राउत कई सालों से विरार का पार्षद है और इस इलाके में उसके समर्थकों की बड़ी तादाद है। इसलिए विनायक ने राउत को मारने की साजिश रची।












Click it and Unblock the Notifications