शिव सेना ने कहा नहीं मनाया जाएगा 'महाराष्ट्र दिवस', गुजरातियों पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

उद्धव ठाकरे ने सभी गुजरातियों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे मुंबई खाली हाथ आते हैं और यहां जमकर पैसा कमाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मंबई आने वाले गुजराती यहां की अर्थव्यवस्था से छेड़छाड़ कर रहे हैं और मुंबई का दोहन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कई सालों से महाराष्ट्र दिवस मनाया जा रहा है लेकिन कभी भी गुजरातियों ने इसमें प्रतिभग नहीं किया। मुंबई में रहने का फायदा तो गुजरातियों ने उठाया है लेकिन यहां केाई भी उत्सव नहीं मनाते हैं।
हालांकि उद्धव के इस बयान के बाद भाजपा की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है लेकिन एक बात तो तय है कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को इस बयान से जरूर झटका लगा होगा। लोक सभा चुनाव 2014 में शिवसेना और भाजपा एक साथ हैं जबकि नरेंद्र मोदी स्वयं ही गुजरात के मुख्यमंत्री है। ऐसे में मोदी इस बयान पर कैसी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हैं देखना अभी बाकी रह गया है।












Click it and Unblock the Notifications