Shiv Sena election symbol controversy: उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग में सीएम शिंदे पर लगाया ये आरोप

Shiv Sena election symbol controversy: शिवसेना ठाकरे गुट ने चुनाव आयोग में लगाया सीएम शिंदे पर ये आरोप

Shiv Sena election symbol controversy: महाराष्‍ट्र में शिवसेना पार्टी के चुनाव चिन्‍ह को लेकर एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट आमने-सामने हैं। शिवसेना का चुनाव चिन्‍ह किसका होगा इस पर फैसला करने का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को सौंप दिया है। वहीं चुनाव आयोग के निर्देश पर महाराष्‍ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने एक याचिका दायर की है।

uddhvshinde

ठाकरे गुट ने शिंदे पर लगाया ये आरोप

उद्धव ठाकरे ने अपनी याचिका में आरोप लगाया हे कि एकनाथ शिंदे ने पूरी प्रक्रिया को शॉर्ट-सर्किट किया है। उन्‍होंने अंधेरी उपचुनाव का इस्‍तेमाल शिवसेना के चुनाव चिन्‍ह मुद्दे पर चुनाव आयोग तेजी से फैसला करें, इसके लिए चुनाव की आड़ में दबाव बना रहे हैं। जिसके बाद दोनों गुटों में ये लड़ाई और बढ़ गई है।

शिंदे गुट ने चुनाव आयोग से धनुष तीन चुनाव चिन्‍ह उन्‍हें आवंटित करने की मांग की

बता दें महाराष्‍ट्र सीएम एकनाथ शिंदे जिन्‍होंने शिवसेना से बगावत कर महाराष्‍ट्र में भाजपा के साथ हाथ मिलाकर सरकार बनाई है उनके शिवसेना गुट ने शिवसेना चुनाव चिन्‍ह धनुष तीर पर दावा किया, ये दावा तब किया है जब अंधेरी पूर्व विधानसभा उपचुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव से पहले शुक्रवार यानी 7अक्‍टूबर को शिंदे गुट ने चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपकर अंधेरी पूर्व विधानसभा उपचुनाव के नजदीक होने का हवाला देते हुए तीन धनुष पर उन्‍हें आवंटित किया था।

ठाकरे गुट को चुनाव आयोग ने आज दोपहर तक का दिया था समय

जिसके बाद चुनाव आयोग ने उद्धव ठाकरे को शनिवार यानी आज 8 अक्‍टूबर को दोपहर दो बजे तक का समय दिया था। इसके साथ चुनाव आयोग ने कहा था अगर ठाकरे गुट उत्‍तर निर्धारित अवधि में नहीं देता है तोआयोग कार्रवाई करने को मजबूर होगा।

शिंदे पार्टी के चिन्ह तीर धनुष पर दावा नहीं कर सकते...

हालांकि उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग को शुक्रवार को ही एक जवाब भेज दिया था। जिसमें उन्‍होंने कहा था कि कि एकनाथ शिंदे पार्टी के चिन्ह तीर धनुष पर दावा नहीं कर सकते क्‍योंकि शिंदे और उनके गुट के समर्थक विधायकों ने स्‍वेच्‍छा से पार्टी छोड़ी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+