उद्धव ठाकरे ने वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग की,'पीएम होते तो पाकिस्तान नहीं बनता'

मुंबई: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को वीर सावरकर को लेकर बड़ा बयान दिया। ठाकरे ने कहा कि वीर सावरकर अगर देश के प्रधानमंत्री होते तो पाकिस्तान का जन्म नहीं होता। इसके साथ ही ठाकर ने सावरकर को भारत रत्न देने की मांग की। वहीं सोमवार को ठाकरे ने राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा था कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला कुछ भी आए, लेकिन जिस तरह से अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला केंद्र सरकार के किया उसी हिम्मत से राम मंदिर का निर्माण भी शुरू करवाए।

Shiv Sena Chief Uddhav Thackeray demand Bharat Ratna for Veer Savarkar

मुंबई में एक कार्यक्रम में बोलते हुए शिवसेना प्रमुख ने कहा कि अगर वीर सावरकर इस देश के प्रधानमंत्री होते तो पाकिस्तान का जन्म नहीं होता। हमारी सरकार हिंदुत्व की सरकार है और आज मैं वीर सावरकर के लिए भारत रत्न की भी मांग करता हूं। उनके इस बयान के बाद विवाद होना तय माना जा रहा है।

Recommended Video

    Uddhav Thackeray ने Veer Savarkar को ना मानने वालों को दिया कड़ा संदेश | वनइंडिया हिंदी

    वहीं सोमवार को उद्धव ठाकरे ने शिवसैनिकों से कहा था कि राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला कभी भी आ सकता है, इस वजह से वो राम मंदिर की पहली ईंट रखने को तैयार रहें। गौरतलब है कि इस साल के अंत में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव है। इसी वजह से राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। शिवसेना की छवि कट्टर हिंदुत्व की रही है। सावरकर को लेकर दिए गए उनके बयान को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+