शिवाजी से PM मोदी की तुलना पर भड़की शिवसेना, कहा- छत्रपति ने कभी 'दंगों की राजनीति' नहीं की

केंद्र और महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी शिवसेना ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के छत्रपति शिवाजी को लेकर दिए गए बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है।

नई दिल्ली। केंद्र और महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी शिवसेना ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के छत्रपति शिवाजी को लेकर दिए गए बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। हाल ही में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम के दौरान छत्रपति शिवाजी से पीएम मोदी की तुलना थी। शिवसेना सांसद संजय राउत ने सीएम योगी के इस बयान के बाद पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा है कि छत्रपति शिवाजी ने अपने जीवनकाल में कभी 'दंगों की राजनीति' नहीं की।

'शिवाजी से बिल्कुल अलग है भाजपा'

'शिवाजी से बिल्कुल अलग है भाजपा'

बुधवार को मुबंई में वरिष्ठ पत्रकार जनब सईद हामिद की किताब 'छत्रपति शिवाजी महाराज और मुसलमान' के विमोचन के मौके पर संजय राउत ने कहा, '17वीं शताब्दी के मराठा राजा छत्रपति शिवाजी के जीवन की विशेषताएं, वर्तमान सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी से बिल्कुल अलग थीं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी की तुलना छत्रपति शिवाजी से की, हालांकि वो भूल रहे हैं कि छत्रपति शिवाजी ने अपने जीवन में कभी भी दंगों की राजनीति नहीं की थी।'

राफेल को लेकर पीएम पर निशाना

राफेल को लेकर पीएम पर निशाना

संजय राउत ने विवादित राफेल डील पर चल रहे सियासी घमासान को लेकर भी पीएम मोदी पर निशाना साधा। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए संजय राउत ने कहा, 'हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक है कि रक्षा क्षेत्र में किसी तरह का कोई अनुभव ना रखने वाली कंपनी के साथ राफेल विमान बनाने का सौदा करने के बाद इन लड़ाकू विमानों की कीमत अपने वास्तविक मूल्य से तीन गुना कैसे बढ़ गई? इस मामले में फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ओलांद का बयान भी चौंकाने वाला है।'

'शिवाजी की सेना में अहम पदों पर थे मुसलमान'

'शिवाजी की सेना में अहम पदों पर थे मुसलमान'

कार्यक्रम में संजय राउत ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में मुस्लिमों की भागीदारी की भी सराहना की। संजय राउत ने कहा, 'छत्रपति शिवाजी ने अपनी सेना में महत्वपूर्ण पदों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों की तैनाती की थी। कार्यक्रम में मौजूद एनसीपी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा, 'आरएसएस के हिंदू राष्ट्र की नई परिभाषा बाद संजय राउत ने मुसलमानों के हक में एक कदम आगे बढ़ते हुए सेक्युलर रुख अपनाया है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+