नए साल में शिरडी साईं मंदिर में उमड़ा भक्तों का प्यार, 11 दिन में आया 14.54 करोड़ रुपए का दान

मुंबई। नए साल में महाराष्ट्र के शिरडी साईं मंदिर पर भक्तों का खूब प्यार बरसा है। महज 11 दिनों में साई बाबा पर 14.54 करोड़ रुपए का चढ़ावा चढ़ाया गया है। दुनियाभर में मशहूर साई बाबा मंदिर को बीते 11 दिन में 14.54 करोड़ रुपए का दान मिला है। क्रिसमस से पहले से शुरु होकर नए साल तक के 11 दिनों में मंदिर को 14.54 करोड़ रुपए का दान मिला है।

 Shirdi Sai Baba temple gets Rs 14.54 crore over 11 days in donations

श्री साईबाबा न्यास के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर कदम ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि ये दान देने वालों में देश के अलावा विदेशों के श्रद्धालु भी शामिल हैं। साइन बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि 22 दिसंबर 2018 से 1 जनवरी 2019 के बीच मंदिर के दानपत्रों में 8.05 करोड़ रुपए का चढ़ावा चढ़ाया गया। इसके अलावा दान काउंटरों पर ऑनलाइन दान, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, चेक, डिमांड ड्राफ्ट के जरिए 6 करोड़ का दान मिला।

नकदी के अलावा सोने-चांदी की वस्तुओं के तौर पर भी दान मिला है। दान में करीब 19 लाख रुपए की कीमत के सोने व चांदी की सामग्री दान में मिली है। साई बाबा को करीब 507 ग्राम सोना और 16.5 किलो चांदी का दान आया है। इस दान के अलावा मंदिर ट्रस्ट को श्रद्धालुओं को दिए गए पेड पास और ऑनलाइन दर्शन सुविधा के माध्यम से 3.62 करोड़ रुपये का दान मिला है।

मंदिर को दान देने वालों में भारत के अलावा 19 देशों के श्रद्धालुओं शामिल हैं। जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, मलेशिया, सिंगापुर, जापान और चीन के श्रद्धालु शामिल हैं। मंदिर को दान में करीब 30 लाख 63 हजार रुपए की विदेशी मुद्रा मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+