Shinde VS Thackeray: PM मोदी- CM शिंदे की मिमिक्री करने पर ठाकरे गुट के 7 नेताओं के खिलाफ FIR, उड़ाया था मजाक
Shinde VS Thackeray Case registered against 7 leaders of Uddhav group for mimicking PM Modi
Shinde VS Thackeray ठाणे पुलिस ने नौ अक्टूबर को दशहरा रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की नकल करने के आरोप में शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के सात नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ठाणे के नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 153, 500 और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दशहरा के मौके पर उद्धव ठाकरे की ओर से आयोजित कार्यक्रम में करीब 2500 लोग शामिल हुए थे। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी आनंद निकम ने बताया कि दत्ताराम सखाराम गावास की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और 500 (मानहानि) शामिल हैं। जिन सात शिवसेना नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनमें सांसद विनायक राउत और विधानसभा सदस्य भास्कर जाधवी शामिल हैं।
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की ओर आयोजित रैली में पीएम मोदी , महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की नकल की गई थी। यही नहीं मुख्यमंत्री शिंदे की भाजपा समर्थित दशहरा रैली का भी मजाक उड़ाया गया था। उद्धव ग्रुप की नेता सुषमा अंधारे ने अपने भाषण में पीएम मोदी की नकल कर उनकी खिल्ली उड़ाई थी।
वहीं भास्कर जाधव ने सीएम एकनाथ शिंदे की नकल करते हुए खिल्ली उड़ाई थी। नारायण राणे के खिलाफ भी विवादास्पद टिप्पणी की गई थी। शिंदे गुट की ओर से जिन ठाकरे गुट के नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है उनमें मधुकर देशमुख(ठाणे संपर्क प्रमुख व पूर्व नगरसेवक),अनिता बिर्जे, राजन राजे, विनायक राऊत(सांसद व शिवसेना सचिव), सुषमाताई अंधारे, भास्कर जाधव ( विधायक), सचिन चव्हाण (कार्यक्रम के आयोजक) शामिल हैं।
पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ लोगों की भावनाएं भड़काने के आरोप में सेक्शन 153 भी लगाया है । शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता चिंतामणि कारखानियों ने पुलिस पर सत्ताधारी दल के दबाव में उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया। बता दें कि, शिंदे उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत करने के बाद इस साल भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने हैं।












Click it and Unblock the Notifications