शिल्पा शेट्टी कब करेंगी सुपर डांसर-4 में वापसी? पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही मीडिया से हैं दूर
शिल्पा शेट्टी कब करेंगी सुपर डांसर-4 में वापसी, पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही मीडिया से हैं दूर
मुंबई, 30 जुलाई: बिजनेसमैन राज कुंद्रा की गिरफ्तारी की बाद से एक्ट्रेस और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया और पैपराजी, मीडिया से दूरी बनाए हुई हैं। 19 जुलाई को राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के पॉपर्टी सेल ने पोर्नाग्राफी केस में गिरफ्तार किया था। फिलहाल राज कुंद्रा 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से शेट्टी औक कुंद्रा परिवार पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से सोनी टीवी पर आने वाले बच्चों के डांस शो-सुपर डांसर 4 की शूटिंग में नहीं जा रही हैं।
सुपर डांसर-4 की शूटिंग में फिर नहीं गईं शिल्पा शेट्टी
आने वाले वीकेंड शनिवार (31 जुलाई) और रविवार (1 अगस्त) को सुपर डांसर-4 में शिल्पा शेट्टी फिर से नहीं दिखाई देंगी। शिल्पा शो की शूटिंग के लिए नहीं पहुंची थी। इस शो में शिल्पा शेट्टी गीता कपूर और अनुराग बसु के साथ जज की भूमिका में नजर आती हैं। इस शिल्पा पिछले हफ्ते भी शो की शूटिंग के लिए नहीं गई थीं। सुपर डांसर-4 में शिल्पा की जगह पिछले हफ्ते एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को गई थीं। वहीं इस वीकेंग गेस्ट जज की भूमिका में एक्टर रितेश देशमुख और उनकी पत्नी और एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख दिखाई देंगी।
Recommended Video
अगले हफ्ते भी शिल्पा नहीं करेंगी शो की शूटिंग
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस बात की कोई पुष्टी नहीं हो पाई है कि शिल्पा शेट्टी सुपर डांसर-4 में बतौर जज की भूमिका में कब लौटेंगी। हां लेकिन इस वीकेंड के बाद भी अगले हफ्ते भी शिल्पा शो के लिए शूट नहीं करेंगी। रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले वीकेंड में इस शो में मौसमी चटर्जी और सोनाली बेंद्रे नजर आएंगी।
कब सुपर डांसर-4 में लौटेंगी शिल्पा शेट्टी
सुपर डांसर 4 के प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने टीओआई को बताया, "शिल्पा शेट्टी शो का बहुत वक्त से हिस्सा रही हैं। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द ही शो में वापस आ जाएंगी। तब तक गीता कपूर और अनुराग बसु खास मेहमानों के साथ शो को जज करते रहेंगे। इस शो में बहुत प्रतिभाशाली बच्चे प्रदर्शन कर रहे हैं और दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।''
सूत्र ने कहा, ''इस वीकेंड रितेश और जेनेलिया गेस्ट जज के रूप में दिखाई देंगे। जब मई में मुंबई में लॉकडाउन लगाए गए थे तो शो के सेट को हमें कहीं और शिफ्ट करना पड़ा था। लेकिन अब हम मुंबई में वापस आ गए हैं। बीते हफ्ते शो में करिश्मा कपूर एक खास मेहमान थीं। प्रतियोगियों ने उनके कई फिल्मी गानों पर डांस किया और यह दर्शकों के लिए मनोरंजक था।''