शिल्पा शेट्टी ने सास के साथ शेयर किया वीडियो, बताया किसके बारे में कर रही हैं चुगली
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa shetty) ने अपनी सास के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। शिल्पा ने अपनी सास उषा रानी के साथ तस्वीरों को जोड़कर ये वीडियो बनाया है। जिसमें दोनों लॉन में बैठकर कुछ बातें करते हुए हंस रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने इसके साथ मजेदार कैप्शन दिया है।

राज कुंद्रा के बारे में हो रही है बात
तस्वीरों से बने हुए इस वीडियो में शिल्पा सास के साथ चादर पर बैठी नजर आ रही हैं। वीडियो में शिल्पा और उनकी सास साथ में हंसते मुस्कुराते नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा- अपनी ड्रीम सासू मां से उनके बेटे राज कुंद्रा के बारे में खुसुरपुसुर चल रही हैं। ये कैप्शन सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। लाखों लोग शिल्पा के इस पोस्ट को लाइक कर चुके हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। उनके फैंस कमेंट कर शिल्पा की अपनी सास के लिए प्यार को देख उनकी तारीफ कर रहे हैं।

सास के साथ अक्सर वीडियो शेयर करती रहती हैं शिल्पा
शिल्पा ने पहली बार अपनी सास के साथ कोई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किया है। वो अक्सर अपने और अपनी सास उषा रानी के फोटो और वीडियो साझा करती रहती हैं। कुछ समय पहले शिल्पा ने अपनी सास का एक्सरसाइज करते हुए वीडियो साझा किया था। वहीं सास के साथ डांस का भी एक वीडियो शिल्पा ने शेयर किया था। जिसकी खूब तारीफ हुई थी।
फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहती हैं शिल्पा
शिल्पा शेट्टी इस समय फिल्मों में बहुत सक्रिय नहीं हैं। वो अपने परिवार के साथ ही समय बिता रही हैं। फिल्मों से दूर होने के बावजूद शिल्पा सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय भी रहती हैं। उनके इंस्टा पर फॉलोवर्स भी लाखों में हैं। शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस को लेकर और वर्कआउट के जो वीडियो शेयर करती हैं, वो खासतौर पर पसंद किए जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications