संजय कपूर की बेटी शनाया ने अपना इंस्टा अकाउंट किया पब्लिक, वायरल हुईं ग्लैमरस तस्वीरें

संजय कपूर की बेटी शनाया ने अपने इंस्टा अकाउंट को किया पब्लिक, वायरल हुईं ग्लैमरस तस्वीरें

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। दरअसल शनाया का इंस्टाग्राम अकाउंट अब तक प्रावइेट था। अब उन्होंने अपना इंस्टा अकाउंट पब्लिक कर दिया है। जिसके बाद से लगातार उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं और सोशल मीडिया पर लगातार उनके बारे में बातें हो रही हैं।

यूजर्स को पसंद आ रही तस्वीरें

यूजर्स को पसंद आ रही तस्वीरें

शनाया के अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को पब्लिक करने के बाद उनकी तस्वीरें और पोस्ट लोगों की निगाह में आई हैं। इसके बाद उनका खूबसूरत अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है। यूजर्स उनकी तस्वीरों पर लगातार कमेंट कर रहे हैं और उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।

शनाया ने अलग-अलग तस्वीरें कीं शेयर

शनाया ने अलग-अलग तस्वीरें कीं शेयर

शनाया अपनी कई तरह की तस्वीरें इंस्टा पर शेयर करती रहती हैं। शनाया कुछ तस्वीरों में पूल में नजर आ रही हैं तो कुछ तस्वीरों में अपने दोस्तों के साथ हैं। संजय कपूर के साथ भी शनाया ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में शनाया के एब्स फैंस का ध्यान खींच रहे हैं तो वहीं उनका बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज भी नजर आ रहा है।

इंस्टा पर तो तीन साल से लेकिन..

इंस्टा पर तो तीन साल से लेकिन..

शनाया कपूर की इंस्टाग्राम तस्वीरें भले अभी वायरल हुई हैं लेकिन वो इंस्टा पर नई नहीं हैं। शनाया कपूर 2017 से ही इंस्टाग्राम पर हैं। अकाउंट प्राइवेट होने की वजह से सब उनकी पोस्ट नहीं देख सकते थे। शुक्रवार को उन्होंने अपना अकाउंट पब्लिक कर दिया। जिसके बाद फैंस ने उनकी रियल लाइफ की एक झलक देखी।

संजय कपूर ने किया स्वागत

संजय कपूर ने किया स्वागत

शनाया के अपना इंस्टा अकाउंट पब्लिक करने के बाद उनके पिता संजय कपूर ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। संजय ने लिखा, मेरी बेटी शनाया कपूर इंस्टाग्राम पर आ गई है। उसे अपना प्यार दीजिए। शनाया कपूर का इंस्टाग्राम पर उनकी बहन रिया कपूर और खुशी कपूर, भाई अर्जुन कपूर और ताया अनिल कपूर ने भी स्वागत किया है।

इंस्टा पर तेजी से बढ़े फॉलोवर

इंस्टा पर तेजी से बढ़े फॉलोवर

शनाया के इंस्टाग्राम पर तीन दिन पहले तक करीब 500 फॉलोअर्स थे। बीते दो दिन में हजारों लोग उनसे जुड़े हैं। अब उनके एक लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए हैं। कई सेलेब्स ने भी उनको फॉलो किया है।

सुहाना और अनन्या से है दोस्ती

सुहाना और अनन्या से है दोस्ती

शनाया कपूर ने सुहाना खान और अनन्या पांडे के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। शनाया, सुहाना, अनन्या और नव्या नंदा बचपन की दोस्त हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने गर्ल गैंग की तस्वीरें शेयर की हैं।

क्या फिल्मों में आएंगी शनाया

क्या फिल्मों में आएंगी शनाया

इस तरह के भी कयास लगाए जा रहे है कि शनाया कपूर जल्दी ही फिल्मों में एंट्री कर सकती हैं। शनाया कपूर कुछ समय पहले आई जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुकी हैं। शनाया जल्द ही एक्ट्रेस के तौर पर भी फिल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रख सकती हैं। कुछ समय पहले संजय कपूर ने भी शनाया के फिल्मों में आने की बात कही थी।

ये भी पढ़ें- नोरा फतेही की पोस्ट से खलबली, कहा- बदला लेने में यकीन, बदला लूंगी, बचना है तो बच ले

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+