शिल्पा शेट्टी के घर आया नन्हा मेहमान, बेटे वियान के जन्मदिन पर उन्हें दिया नायाब तोहफा

मुंबई, मई 21: शिल्पा शेट्टी के बेटे विआन राज कुंद्रा 9 साल के हो गए हैं। ऐसे में आज के दिन शिल्पा शेट्टी के घर पर जश्न का माहौल है। इस खास मौके पर शिल्पा ने अपने पूरे घर को वियान के लिए सजाया है। शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के साथ मिलकर बेटे वियान बर्थडे पर सरप्राइज गिफ्ट देते हुए वीडियो साझा किया है। विआन के बर्थडे पर शिल्पा ने नन्हे मेहमान का स्वागत किया है। शिल्पा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

 डॉग का नाम 'ट्रफल' रखा

डॉग का नाम 'ट्रफल' रखा

शिल्पा शेट्टी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वह गोद में ब्लैक कलर के फरी डॉग को लिए नजर आ रही हैं। साथ ही राज कुंद्रा भी दिखाई दे रहे हैं। दोनों ही वियान के रूम में आते हैं और उनसे आंख बंद करने के लिए कहते हैं। शिल्पा वह फरी डॉग वियान की गोद में रख देती हैं, जिसे देखकर वह काफी खुश होते हैं। शिल्पा ने वीडियो में बताया है कि डॉग का नाम 'ट्रफल' रखा है।

वीडियो शेयर कर लिखी ये बात

वीडियो शेयर कर लिखी ये बात

वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, आप सभी को ट्रफल से मिलवा रही हूं जो हमारे परिवार का नया सदस्य है। वियान मेरे से एक और पेट लाने की डिमांड कर रहा था और मैंने उसे वादा किया था कि मैं उसे पेट लाकर दूंगी जब वह 10 साल का हो जाएगा। इसके बाद वह उसकी देखभाल भी कर सकता है। उसने एक साल में ही इसे पा लिया, वह कितना अच्छा बेटा है, हैप्पी बर्थडे मेरी जान। शिल्पा का मानना हैं कि बच्चों को पेट देना ही चाहिए। क्योंकि जब वो किसी की जिम्मेदारी उठाने की बात करते हैं तो वो अपने आप को भी जिम्मेदार समझते हैं। छोटी उम्र में बच्चों को पेट देने से एक फायदा जरूर होता है।

Recommended Video

    Coronavirus In India: Shilpa Shetty ने शीशे के पार से जताया पति Raj kundra से प्यार | वनइंडिया हिंदी

    देखें मनमोहक वीडियो

    बता दें कि 7 मई को शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर घोषणा की थी कि उनका पूरा परिवार राज कुंद्रा और बच्चे समीशा और विवान कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि शिल्पा का टेस्ट नेगेटिव आया है। इस बारे में बताते हुए शिल्पा कहती है, 'पिछले 10 दिन मेरे परिवार के लिए बहुत मुश्किल भरे रहे। मेरे सास-ससुर का टेस्ट पॉजिटिव आया था। इसके बाद समीक्षा, विवान और राज का भी कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है। मेरी मां भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई है। सभी अपने अपने कमरों में घर पर आइसोलेशन में है और डॉक्टरों की सलाह का पालन कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+