शिल्पा ने सुनाया बाजीगर की शूटिंग का मजेदार किस्सा, इतनी नर्वस थी कि होंठ तक नहीं हिल पा रहे थे फिर..

शिल्पा ने सुनाया बाजीगर की शूटिंग का मजेदार किस्सा, इतनी नर्वस थीं कि होंठ त नहीं हिला पा रही थीं फिर शाहरुख ने..

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इन दिनों टीवी इंडियन आइडल की शूटिंग कर रही हैं। इस दौरान ही उन्होंने अपनी पहली फिल्म बाजीगर की शूटिंग का एक किस्सा सुनाया है। शिल्पा ने बताया है कि वो इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक बार तो इतनी नर्वस हो गई थीं कि गाने के दौरान होंठ तक नहीं हिला पा रही थीं। ऐसे में उनके साथ काम कर रहे शाहरुख खान ने उनकी मदद की थी जो उनके बहुत काम आई।

'ऐ मेरे हमसफर' गाने की शूटिंग के दौरान हुआ था ये सब

'ऐ मेरे हमसफर' गाने की शूटिंग के दौरान हुआ था ये सब

शिल्पा ने कहा, बाजीगर मेरी पहली फिल्म थी, मेरी उम्र कम थी और कॉलेज खत्म ही किया था। ऐसे में मैं काफी नर्वस थी। जब इस फिल्म का गाना 'ऐ मेरे हमसफर' शूट किया जा रहा था तो मुझे ज्यादा ही परेशानी हुई और मैं गाने के बोल पर ठीक से लिप सिंक नहीं कर पा रही थी। जब बार बार टेक लेने पड़े तो कोरियॉग्रफर भी चिल्लाने लगीं। ऐसे में शाहरुख मेरी मदद को आगे आए।

शाहरुख ने मेरी बहुत मदद की

शाहरुख ने मेरी बहुत मदद की

शिल्पा शेट्टी ने बताया कि शाहरुख मेरे साथ गाने की शूटिंग कर रहे थे। वो समझ गए कि मैं नर्वस हूं तो वो जेंटलमैन की तरह मेरी मदद को आने आए। उन्होंने मुझे अलग ले जाकर बताया कि कैसे में इस गाने के बोल पकड़कर टीक से लिप सिंक करूं। शिल्पा का कहना है कि शाहरुख की एक दोस्त की तरह से की दी सलाह उनके काफी काम आई। शाहरुख की वजह से ना सिर्फ वो गाना अच्छे से शूट हुआ बल्कि बाद में भी मेरे लिए ये मददगार रहा।

बाजीगर में शिल्पा के रोल को खूब किया गया था पसंद

बाजीगर में शिल्पा के रोल को खूब किया गया था पसंद

शाहरुख खान, काजोल और शिल्पा शेट्टी की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म 'बाजीगर' 1993 में आई थी। शिल्पा इस फिल्म में शाहरुख की प्रेमिका और काजोल की बहन के रोल में दिखी थीं। शिल्पा की ये पहली फिल्म थी तो शाहरुख भी तब नए ही थे। हालांकि इस फिल्म के हिट होने के बाद दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री के जाने पहचाने चेहरे बन गए। इस फिल्म के गाने भी काफी हिट रहे थे। शिल्पा इस समय टीवी पर काफी बिजी हैं। अब वो फिल्मों में भी वापसी कर रही हैं। इस समय वो शब्बीर खान की 'निकम्मा' और प्रियदर्शन की फिल्म 'हंगामा-2' में काम कर रही हैं।

द बिग बुल का ट्रेलर रिलीज, देश का सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट स्कैम करते दिखे अभिषेक बच्चन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+