शिल्पा शेट्टी के घर आई नन्ही परी, बेहद प्यारा फोटो शेयर कर दी जानकारी, फराह बोलीं- थैंक गॉड
नई दिल्ली। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी दूसरी बार मां बनी हैं। शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए अपनी बेटी के जन्म की जानकारी दी है। शिल्पा और राज कुंद्रा एक बड़ा बेटा विवान है। शिल्पा की बेटी का जन्म 15 फरवरी को हुआ है। जिसके बारे में उन्होंने अब जानकारी दी है। बच्ची का नाम शिल्पा ने समीशा रखा है।
शिल्पा ने लिखी ये बात
शिल्पा शेट्टी ने फोटो शेयर किया, जिसमें उनकी बेटी ने उनकी उंगली थाम रखी है। फोटो के साथ उन्होंने लिखा, हमारी दुआओं का आज इस चमत्कार के जरिए जवाब मिला है। हम दिल से ईश्वर का आभार व्यक्त करते हैं। हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे घर में एक नन्हीं परी आई है, जिसका नाम समीशा शेट्टी कुंद्रा है। समीशा का जन्म 15 फरवरी को हुआ है।
अपनी बेटी के नाम समीशा का मतलब बताते हुए शिल्पा ने लिखा, घर में आई जूनियर एसएसके. संस्कृत में 'स' का मलतब है 'प्राप्त होना' और 'मीशा' के रशियन में मायने हैं 'वो जो भगवान के समान है' तुम इस नाम को साकार करती हो- हमारी लक्ष्मी माता और हमारे परिवार को पूरा करती हो।
Recommended Video
फराह ने क्यों लिखा थैंक गॉड
फिल्म डायरेक्टर फराह खान ने शिल्पा की पोस्ट के बाद लिखा, थैंक गॉड क्योंकि अब मैं इसे और नहीं छुपा सकताी थी। शिल्पा ने बेटी के जन्म के 6 दिन बाद ये जानकारी पब्लिक की है। इसी को लेकर फराह ने ये बात कही।
शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान कुंद्रा की उम्र 7 साल है। दिलचस्प बात ये भी है कि उनके प्रेग्नेंसी के बारे में मीडिया में कोई खबर नहीं थी। ऐसे में उनके मां बनने की खबर पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे खुशी के साथ-साथ चौंकाने वाली खबर बताया है।
ये भी पढ़ें- रवीना टंडन, फरहा खान, भारती सिंह को गिरफ्तार करने की मांग, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
2009 में की थी शादी
44 साल की शिल्पा ने नवंबर 2009 को कारोबारी राज कुंद्रा स शादी की थी। शादी के बाद से शिल्पा फिल्मों में कम ही नजर आईं हैं और परिवार के साथ ही समय बिताती रही हैं। उनके बड़े बेटे विवान की उम्र सात साल की है। अब वो दूसरी बार मां बनी हैं। कई हिट फिल्मों में काम कर चुकीं शिल्पा को अपनी फिटनेस के लिए भी जाना जाता है।
पढ़ें- रैंप वॉक में अचानक खुला अभिनेत्री के लहंगे का हुक, झटसे पकड़ा, खुद को संभाला, वीडियो वायरल