शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी से पहले किया था ये पोस्ट,लिखा- हमारे आस-पास जो हो रहा है उसे बदलने..
शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी से पहले किया था ये पोस्ट, लिखा-'हमारे आस-पास जो हो रहा है उसे बदलने की...'
मुंबई, 22 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और जाने-माने बिजनेसमैन राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में 19 जुलाई को मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने गिरफ्तार किया था। उसके बाद राज कुंद्रा को 23 जुलाई तक पुलिस रिमांड में भेजा दिया गया है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी से पहले शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट किया था। जो अब राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद वायरल हो रहा है। राज की गिरफ्तारी से पहले शिल्पा शेट्टी ने जो पोस्ट लिखा था, उसका कैप्शन काफी दिलचस्प है। शिल्पा ने कैप्शन की एक लाइन में लिखा था, -'हमारे आस-पास जो हो रहा है उसे बदलने की शक्ति हम में नहीं है।'

'हमारे आस-पास जो रहा है, उसे बदलने की शक्ति हमेशा हमारे पास नहीं होती'
शिल्पा शेट्टी ने अपने योगा का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ''हमारे आस-पास जो हो रहा है उसे बदलने की शक्ति हमारे पास हमेशा नहीं हो सकती है। लेकिन हमारे भीतर क्या हो रहा है, उसे हम निश्चित रूप से कंट्रोल कर सकते हैं। यह सिर्फ योग से ही संभव है। अपने आप को मन को शांत करने, अवांछित विचारों को कम करने, अपने भटकने वाले ध्यान को केंद्रित करने और त्राटक ध्यान के माध्यम से अपना ध्यान केंद्रित करने की क्षमता हमें योग से मिलती है।''

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी से सदमे में हैं शिल्पा शेट्टी
बताया जा रहा है कि राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से शिल्पा शेट्टी सदमे में हैं। पति की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी ने सुपर डांसर के चौथे सीजन की शूटिंग भी नहीं की। जिसके बाद शो के मेकर ने बड़ा फैसला लेते हुए कुछ समय के लिए शिल्पा शेट्टी को रि-प्लेस करते हुए करिश्मा कपूर को बतौर जज लिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक सुपर डांसर के चौथे सीजन की शूटिंग वीकेंड में होती है। शिल्पा शेट्टी ने आखिरी पल में शूटिंग के सेट पर आने से मना कर दिया था। हालांकि शो के मेकर्स को शिल्पा ने शूटिंग पर ना आने का कारण नहीं बताया था।

राज कुंद्रा के आरोपों पर पुलिस ने क्या कहा?
मुंबई पुलिस ने कहा है कि राज कुंद्रा अश्लील फिल्में बनाने और उनको बेचने के मास्टरमाइंड हैं। राज कुंद्रा के साथ-साथ उनके बहनोई प्रदीप बख्शी भी पोर्नोग्राफी केस में मुख्य आरोपी हैं। पुलिस का दावा है कि ब्रिटेन में रहने वाले राज कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बख्शी कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय पोर्नोग्राफी रैकेट के मास्टर माइंड थे। पुलिस ने दावा किया है कि हमारे पास पुख्ता सबूत हैं कि राज कुंद्रा की निगरानी में ही भारत में अश्लील फिल्मों का बिजनेस किया जाता था और उसे बेचने के लिए लंदन में प्रदीप बख्शी के पास भेजा जाता था।
-
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications