FIR दर्ज होते ही शिल्पा शेट्टी ने मांगी माफी, सलमान के खिलाफ प्रोटेस्ट जारी
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और दबंग खान सलमान खान के खिलाफ मुंबई और राजस्थान में एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद एक्ट्रेस ने माफी मांगी है। शिल्पा ने डांस शो के दौरान एक डांस स्टेप को लेकर जातिवाचक शब्द कहे, जिसके बाद उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया और वाल्मीकि समाज के लोगों ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

शिल्पा ने मांगी माफी
मामला बढ़ता देख शिल्पा शेट्टी ने फौरन ही लोगों से माफी मांग ली। शिल्पा ने ट्विटर के जरिए लोगों से माफी मांगी है और लिखा है कि 'इंटरव्यू के दौरान मेरे बोले गए कुछ शब्दों का गलत अर्थ लगाया गया। उन्होंने लिखा कि मेरा मकसद किसी को दुख पहुंचाना नहीं था, अगर किसी को मेरी बातों से ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगती हूं"

वाल्मीकि समाज के खिलाफ की टिप्पणी
शो के दौरान एक डांसर स्टेप पर कमेंट करते हुए शिल्पा शेट्टी ने वाल्मीकि समाज के ऊपर जातिसूचक शब्द इस्तेमाल किए, जिसे लेकर अब उन्होंने माफी मांगी हैय़ शो में उनके साथ सलमान खान भी मौजूद थे। उन्होंने इस बयान में शिल्पा का साथ दिया। जिसके बाद देशभर में सलमान-शिल्पा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन होने लगे। लोगों ने सलमान की फिल्म 'टाइगर जिंदा' है का भी विरोध किया और कई सिनेमाघरों में तोड़-फोड़ की।

सलमान-शिल्पा के खिलाफ एफआईआर
शिल्पा और सलमान के इस जातिसूचक टिप्पणी के बाद दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जातिविशेष के लोगों ने सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ प्रदर्शन किए और माफी मांगने की मांग की थी। मामला बढ़ने के बाद शिल्पा ने माफी मांग ली। वहीं प्रदर्शनकारियों ने सलमान खान को धमकी दी है। जि सके बाद सलमान के घर के बाहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications