कई कंपनियों के CEO से अधिक है सलमान के बॉडीगार्ड शेरा की सैलरी, इतनी है सालाना इनकम

मुंबई, जुलाई 16; सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा भी उतने ही फेमस हैं जितने की खुद भाईजान। सलमान खान के फुल टाइम बॉडीगार्ड बनने से पहले शेरा कई इंटरनेशनल हस्तियों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सुपरस्टार सलमान खान की हिफाजत करने के लिए हर वक्त साये की तरह उनके साथ रहने वाले उनके बॉडीगार्ड शेरा काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। शेरा 20 साल से अधिक समय से सलमान के बॉडीगार्ड हैं। ,बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक के बॉडीगार्ड होने के नाते उनकी सैलरी भी काफी भारी भरकम है।

जानिए कब सलमान से हुई थी शेरा की पहली मुलाकात

जानिए कब सलमान से हुई थी शेरा की पहली मुलाकात

शेरा ने पिछले साल यूट्यूब चैनल वायरल बॉलीवुड को सलमान खान से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया था। उन्होंने कहा, "हम पहली बार तब मिले थे जब मैं व्हिगफील्ड के शो की सुरक्षा संभाल रहा था। वह एक हॉलीवुड गायिका हैं। मैं सलमान से दोबार फिर से मिला जब हॉलीवुड नायक कीनू रीव्स भारत आए थे। स्पीड रिलीज हुई थी और मैट्रिक्स रिलीज होने वाली थी। मैंने अपना पहला शो सलमान के साथ चंडीगढ़ में किया था और तब से हम साथ हैं। शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है।

2 करोड़ रुपए लेते है साल भर की सैलरी

2 करोड़ रुपए लेते है साल भर की सैलरी

सलमान की सिक्योरिटी संभालने से पहले शेरा, माइकल जैक्सन, विल स्मिथ, पैरिस हिल्टनऔर जैकी चैन जैसे सुपरस्टार्स की सिक्योरिटी टीम का हिस्सा रह चुके हैं। अगर शेरा की मंथली इनकम की बात करें तो वे हर महीने लगभग 16 लाख रुपए से अधिक कमाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान अपनी सिक्यॉरिटी के लिए शेरा को सालाना 2 करोड़ से ज्यादा की रकम देते हैं। यानी शेरा की सैलरी हर महीने 16 लाख रुपये से ज्यादा है। बता दें कि कई कंपनियों के सीईओ की सीटीसी भी इतनी नहीं होती है।

शेरा की खुद की एक सिक्यॉरिटी एजेंसी है

शेरा की खुद की एक सिक्यॉरिटी एजेंसी है

शेरा की खुद की एक सिक्यॉरिटी एजेंसी है जो बिजनसमैन और सिलेब्रिटीज को सुरक्षा मुहैया कराती है। इस सिक्यॉरिटी एजेंसी का नाम शेरा ने अपने बेटे टाइगर के नाम पर रखा है। टाइगर सिक्योरिटी नाम की उकने एजेंसी के पास कई नेशनल और इंटरनेशनल क्लाइंट्स हैं। फेमस इंटरनेशनल सिंगर जस्टिन बीबर के मुंबई आने पर उनकी सिक्यॉरिटी की जिम्मेदारी सलमान के कहने पर शेरा ने ही निभाई थी। सलमान खान शेरा को अपने परिवार के एक सदस्य के तौर पर मानते हैं।

इंस्टाग्राम पर शेरा को 4 लाख से ज्यादा लोग फॉलोअर

इंस्टाग्राम पर शेरा को 4 लाख से ज्यादा लोग फॉलोअर

शेरा के अगर फैन फॉलोइंग की बात करें तो इंस्टाग्राम पर शेरा को 4 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वहीं शेरा के पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो शेरा का जन्म मुंबई के एक सिख परिवार में हुआ था और बचपन से ही उन्हें बॉडी बिल्डिंग का शौक है। शेरा ने साल 1987 में मिस्टर मुंबई जूनियर जीता था। अगले ही साल उन्होंने मिस्टर महाराष्ट्र जूनियर प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+