दिल्ली में आप और कांग्रेस की सरकार, शीला दीक्षित के बदले सुर

नई दिल्ली। आज का दिन दिल्ली की सत्ता के इतिहास में नहीं बल्कि देश की सियासत का ऐतिहासिक दिन है। आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी औऱ कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। आज देश को एक गैरराजनीतिक चेहरा सीएम के रूप में मिल रहा है जिसका नाम है अरविंद केजरीवाल।

दिल्ली की जनता को सरकार मिल रही है इसलिए दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) को शुभकामनाएं दी और उससे जनता से किए वादों को पूरा करने की मांग की। शीला ने मीडिया से कहा, "उनके वादे पूरे करने के लिए हमारी शुभकामनाएं उनके साथ है। हमने उन्हें सरकार बनाने के लिए बाहर से समर्थन दिया है और उनके वादे पूरे करने तक समर्थन जारी रखेंगे।"

शीला दीक्षित ने हालांकि यह कहने से नहीं चुकी कि कांग्रेस ने दिल्ली की जनता के लिए आम आदमी पार्टी को सपोर्ट किया है। अब तक जो सुंदर-सुंदर वादे केजरीवाल ने जनता से किये हैं उसे वह पूरा करें और अपनी बातों को सच करके दिखायें। शीला दीक्षित ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी का समर्थन अनकंडीशनल नहीं है, इसलिए बार-बार इस शब्द को 'आप' और मीडिया ना दोहराये।

मालूम हो कि केजरीवाल ने ही शीला दीक्षित को विधानसभा चुनावों में पराजित किया है। आप ने दिल्ली विधानसभा की 70 में से 28 सीटें अपने नाम की हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+