दिल्ली में बनेगी 'आप' की सरकार, केजरीवाल होंगे सीएम

Arvind Kejriwal
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। दिल्‍ली में किसकी बनेगी सरकार और कौन होगा दिल्‍ली का मुख्‍यमंत्री इसका सस्‍पेंस अब समाप्‍त हो गया है। जनसभा और जनता से मिले एसएमएस के बाद आम आदमी पार्टी ने ये ऐलान किया है कि वो दिल्‍ली में सरकार बनाने जा रहे हैं। कौशांबी स्थित आम आदमी पार्टी के दफ्तर पर मीडिया से बातचीत करते हुए पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने बताया कि अरविंद केजरीवाल ही दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री होंगे और 26 दिसंबर को जंतर-मंतर पर शपथ ग्रहण समारोह होगा।

अरविंद केजरीवाल की माने तो खुली सभाओं, एसएमएस या दूसरे माध्यमों से इकट्ठा की गई जनता की राय में 80 फीसदी लोगों का यही फरमान है कि आम आदमी पार्टी ही दिल्ली की नई हुक्मरान बने। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से आम आदमी पार्टी को बहुमत से 8 सीटें कम यानी 28 सीटें ही मिली है. लेकिन सियासत के भंवरजाल ने ऐसा ताना बाना तैयार किया कि हां-ना, हां-ना करते-करते आखिरकार दिल्ली में आप की सरकार बनने तक बात पहुंच ही गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+