घरेलू हिंसा के मामले में गिरफ्तार हुए शीला दीक्षित के दामाद
लतिका ने अपने पति मोहम्मद के खिलाफ घरेलू हिंसा ऐक्ट के तहत बाराखंभा पुलिस स्टेशन पर केस दर्ज कराया था। इसी केस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सईद को आज गिरफ्तार किया।
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के दामाद सईद मोहम्मद इमरान को घरेलू हिंसा के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि शीला दीक्षित की बेटी लतिका दीक्षित सईद और उनके पति सईद मोहम्मद इमरान 10 महीने से अलग रह रहे हैं।

लतिका ने अपने पति मोहम्मद के खिलाफ घरेलू हिंसा ऐक्ट के तहत बाराखंभा पुलिस स्टेशन पर केस दर्ज कराया था। इसी केस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सईद को आज गिरफ्तार किया।
सईद की गिरफ्तारी बेंगलुरू से हुई है। गौरतलब है कि इस वक्त शीला दीक्षित को उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव का प्रमुख चेहरा बनाया गया है। वह कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैं।

Click it and Unblock the Notifications