शीला को मिला वफादारी का ईनाम, बनीं केरल की महामहिम

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को केरल का राज्यपाल बनाया जा रहा है। शीला दीक्षित को केरल के राज्यपाल के पद पर बिठाने को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने हरी झंडी दे दी है और उनकी नियुक्ति की अधिसूचना किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। यदि ऐसा हुआ तो यह तय है कि दिल्ली की कांग्रेसी सियासत एक नई करवट लेगी।
Did You Know: केरल विश्व का अकेला बेबी फ्रेंडली राज्य है।
15 सालों तक दिल्ली पर राज करने वाली शीला दीक्षित को राज्यपाल पद की जिम्मेदारी दिए जाने से एक बात तो साफ है कि अब सक्रिय राजनीति में उनकी भूमिका खत्म हो जाएगी। हलांकि जानकारी मानते है कि कांग्रेस शीला को राजभवन पहुंचाकर उन्हें उनकी वफादारी का इनाम देना चाहते है और इसी को देकते हुए ये फैसला लिया गया है।
केरल के राज्यपाल निखिल कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके बिहार के औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। अब उन्हीं की जगह पर शीला दीक्षित को नया राज्यपाल बनाया जा रहा है।
Did You Know: केरल में शिशुओं की मृत्यु दर भारत के राज्यों में सबसे कम है। स्त्रियों की संख्या पुरुषों से अधिक है। इसे यूनिसेफ और विश्व स्वास्थ्य संगठन विश्व का प्रथम शिशु सौहार्द राज्य घोषित किया है।












Click it and Unblock the Notifications