नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे पर क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा
नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया ये बयान
नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ लंबे समय तक चले विवाद के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने आखिरकार राज्य सरकार की कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। सिद्धू ने अपने ट्विटर हैंडल पर मंत्री पद से इस्तीफे की जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने 10 जून को ही अपना इस्तीफा तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भेज दिया था। सिद्धू ने ट्विटर पर इस्तीफे की कॉपी भी अपलोड की है। सिद्धू के इस्तीफे के बाद पंजाब कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे लेकर कांग्रेस नेता और बिहार की पटना साहिब सीट से पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

'मैं काफी हैरान हूं'
भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो इस बात को सुनकर हैरान हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने इस मामले पर ट्वीट करते हुए कहा, 'पंजाब कैबिनेट से नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे की खबर सुनकर मैं काफी हैरान हूं। वो एक बेहतरीन स्पोर्ट्समैन रहे हैं और साथी ही एक लोकप्रिय नेता भी हैं। इन सबसे ऊपर वो एक अद्भुत इंसान और मेरे एक अच्छे दोस्त भी हैं। हालांकि हम उनके निर्णय पर सवाल नहीं उठा सकते हैं, लेकिन निश्चित रूप से इस दुर्भाग्यपूर्ण कदम को हल करने की दिशा में जल्द ही उपाय की उम्मीद करेंगे और प्रार्थना करेंगे... जय हिंद!'

पोर्टफोलियो बदलने के बाद सिद्धू ने भेजा इस्तीफा
आपको बता दें कि इससे पहले रविवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्विटर पर अपना इस्तीफा दिए जाने की जानकारी शेयर की। इस इस्तीफे को कैबिनेट में उनके पोर्टफोलियो बदलने के ठीक चार दिन बाद भेजा गया था। 10 जून को भेजे गए इस इस्तीफे में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को संबोधित किया गया है। सिद्धू ने इस्तीफे की कॉपी अपलोड करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'मैं पंजाब मंत्रिमंडल के मंत्री पद से इस्तीफा देता हूं।' उनके इस्तीफे पर उनके दिल्ली जाकर राहुल गांधी से मुलाकात करने के एक दिन बाद की तारीख पड़ी हुई है। अपना पोर्टफोलियो बदले जाने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने दिल्ली जाकर राहुल गांधी से मुलाकात की थी।

इस्तीफे के बाद कांग्रेस में हड़कंप
इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने एक और ट्वीट करते हुए कहा कि वो अपना इस्तीफा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी भेज रहे हैं। गौरतलब है कि बीते 6 जून को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का पोर्टफोलियो बदलते हुए उन्हें ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी थी। मंत्रिमंडल की फेरबदल की कवायद में कई अन्य मंत्रियों के पोर्टफोलियो भी बदले गए थे। नवजोत सिंह सिद्धू का पोर्टफोलियो बदले जाने के बाद से ही उन्होंने और उनकी पत्नी नवजोत कौर ने मीडिया से दूरी बनाई हुई थी। सिद्धू ने 9 जून को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से संपर्क किया था और उन्हें एक पत्र सौंपते हुए मामले की जानकारी से अवगत कराया था।

सिद्धू और अमरिंदर सिंह के बीच था विवाद
आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की थी। इसके बाद से ही पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ उनका विवाद चल रहा था। यह विवाद 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान खुलकर सामने आ गया। दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजौत कौर को पंजाब की अमृतसर सीट से कांग्रेस का टिकट नहीं दिया गया। इसके बाद नवजौत कौर ने आरोप लगाया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के इशारे पर उनका टिकट काटा गया है। इस मामले में विवाद बढ़ा तो नवजोत सिंह सिद्धू की प्रतिक्रिया भी सामने आई और उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी झूठ नहीं बोलेंगी। इस बयान को लेकर लोकसभा चुनावों के नतीजों से ठीक पहले सीएम अमरिंदर सिंह ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू शायद सीएम बनना चाहते हैं और उनकी जगह लेना चाहते हैं, इसलिए वे कुछ भी कहते हैं। वहीं, लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद पंजाब में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन ना करने पाने के लिए मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू को ही जिम्मेदार ठहराया।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications