भाजपा-पीडीपी के अलग होने पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा, पहले ही बिछड़ जाते तो बेहतर होता

भाजपा-पीडीपी के अलग होने पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा, पहले ही बिछड़ जाते तो बेहतर होता

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर सरकार से भाजपा के हटने के फैसला पर भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि ये बेमेल गठबंधन था और ये होना ही था। शत्रु ने कहा कि हालांकि दूसरा पक्ष सुने कुछ कहना मुश्किल है लेकिन क्योंकि भाजपा और पीडीपी अलग विचारधारा के दल हैं इसलिए ये होना था। शत्रुघ्न ने कहा कि ये मेल ना होता या पहले ही बिछुड़ जाते तो ज्यादा अच्छा होता। जम्मू कश्मीर में भाजपा और पीडीपी बीते साढ़े तीन साल से साथ में सरकार में थे।

shatrughan sinha reaction BJP withdraw from PDP BJP alliance Jammu Kashmir

मंगलवार दोपहर को भाजपा के महासचिव राम माधव ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर बताया है कि भाजपा ने पीडीपी से समर्थन वापस ले लिया है और उसके सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। माधव ने इसके पीछे महबूबा मुफ्ती को जिम्मेदार कहा है। उन्होंने कहा कि जिस मकसद से उन्होंने पीडीपी के साथ सरकार बनाई थी, उसमें कामयाबी ना मिलने पर सरकार से समर्थन वापस ले लिया गया।

राम माधव ने कहा कि जम्मू कश्मीर में कट्टरता और आतंकवाद चरम पर है। नागरिकों के मूल अधिकार भी खतरे में है और जिस तरह से पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या हुई, उससे साफ है कि कानून व्यवस्था भी ठीक नहीं है।

राम माधव ने कहा कि केंद्र ने लगातार राज्य सरकार को समर्थन दिया, 80 हजार करोड़ का पैकेज भी दिया, लेकिन राज्य सरकार ने हालात को संभाला नहीं। माधव ने कहा कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती कश्मीर घाटी में परिस्थितियों को संभाल नहीं पाई, सरकार लगातार फेल रही। सरकार ने काम नहीं किया। ऐसे में तीन साल की सरकार चलाने के बाद भाजपा ने पीडीपी से अलग होने का फैसला किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+