शराब के नशे में शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने की थी कन्‍हैया कुमार की तारीफ: राजू श्रीवास्‍तव

वाराणसी। जेएनयू छात्रसंघ अध्‍यक्ष कन्‍हैया कुमार को लेकर चल रही तीखी बयानबाजी और तेज हो गई है। इस बार कॉमेडी एक्‍टर और भाजपा नेता राजू श्रीवास्‍तव इस पूरे मामले में कूद पड़े हैं। उन्‍होंने अपनी ही पार्टी के बड़े नेता शत्रुघ्न सिन्हा पर हमला बोला है। राजू ने कहा है कि कन्‍हैया पर बोलते वक्‍त शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने शराब पी रखी थी।

Raju Srivastava
राजू ने रविवार को वाराणसी में यह बयान दिया। उन्‍होंने यहां के आजाद पार्क में झाडू भी लगाई। आपको बता दें कि राजू श्रीवास्‍तव मोदी के क्‍लीन इंडिया मिशन से जुड़े हैं। राजू ने अपने बयान में कहा कि कोई भी शक्ति देश को तोड़ नहीं पाएगी। कन्‍हैया जैसे लोग के साथ देश बिल्‍कुल भी नहीं खड़ा है।

उल्‍लेखनीय है कि कन्‍हैया पर शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट किया था। उन्‍होंने अपने ट्वीटर पर लिखा था कि 'जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष और हमारे बिहार के लड़के कन्हैया कुमार के भाषण को मैंने सुना है। उसने कुछ भी राष्ट्रविरोधी या संविधान विरोधी नहीं कहा है।

दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा था, मैं उम्मीद करता हूं कि उन्हें जल्द रिहा कर दिया जाएगा। यह जितनी जल्दी होगा, उतना अच्छा होगा। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, उम्मीद करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि वह स्वयं को उन सभी से मिले समर्थन के योग्य साबित करेगा जिन्होंने महसूस किया कि उसके साथ गलत हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+