यशवंत सिन्हा के भाजपा छोड़कर जाने पर क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा?
पटना। पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता यशवंत सिन्हा ने आज पार्टी छोडने का ऐलान कर दिया। सिन्हा ने कहा कि मैं किसी पार्टी में नहीं जाऊंगा लोकतंत्र को बचाने के लिए आंदोलन करूंगा। सिन्हा के पार्टी छोड़ने के बाद बिहार के पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी प्रेस वार्ता की। उन्होंने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि वो कहीं पार्टी छोड़ कर नहीं जा रहे हैं। उनके पार्टी छोड़ने की खबरें पूरी तरह से अफवाह है। शत्रुघ्न ने कहा कि 'अफवाह है कि मुझे टिकट नहीं दिया जाएगा इसलिए मैं पार्टी छोड़ रहा हूं लेकिन मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं इसी दल में रहूंगा और कहीं जाउंगा नहीं।'

चुनावी राजनीति पहले ही छोड़ दी थी
गौरतलब है कि शनिवार को यशवंत सिन्हा बिहार की राजधानी पटना में थे। उन्होंने दोपहर में यहीं एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। कहा, "मैंने चुनावी राजनीति पहले ही छोड़ दी थी। अब मैं दलगत राजनीति छोड़ रहा हूं। लेकिन मेरा दिल देश के लिए धड़कता है।"पीएम मोदी पर इशारे-इशारे में निशाने साधते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि अपने भाषण के दौरान जानबूझकर मित्रों नहीं कह रहा हूं।

देश में लोकतंत्र को खतरा
यशवंत सिन्हा ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र को खतरा है। हम आज जो हो रहा है, उसके खिलाफ नहीं खड़े होते हैं तो आने वाली पीढ़ियां हमें माफ नहीं करेंगी। सिन्हा ने इस साल 30 जनवरी को 'राष्ट्र मंच' का गठन किया था, जिसके संबंध में उन्होंने बताया कि यह एक अराजनैतिक संगठन है।

यशवंत सिन्हा ने कहा कि ...
यशवंत सिन्हा ने कहा कि इसमें विभिन्न पार्टी के सदस्य सहित पूर्व मंत्री व सांसद शामिल हैं। यह एक आंदोलन है, जो देश के किसान, बेरोजगारों के साथ है। सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं के राष्ट्र मंच में शामिल होने के विषय में उन्होंने कहा कि यह एक संवेदनशील मामला है। इसका वह समय आने पर खुलासा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications